ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

कांग्रेस अध्यक्ष मतदान : खड़गे का चुना जाना केवल औपचारिकता, गांधी परिवार ने लगाई जीत पर मुहर

DELHI : राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भले ही कांग्रेस के नेता बदलाव की बात कर रहे हो लेकिन कांग्रेस की हकीकत आज भी गांधी परिवार से आगे बढ़ती नहीं दिख रही है। एक तरफ जहां 22

कांग्रेस अध्यक्ष मतदान : खड़गे का चुना जाना केवल औपचारिकता, गांधी परिवार ने लगाई जीत पर मुहर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DELHI : राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भले ही कांग्रेस के नेता बदलाव की बात कर रहे हो लेकिन कांग्रेस की हकीकत आज भी गांधी परिवार से आगे बढ़ती नहीं दिख रही है। एक तरफ जहां 22 साल बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ यह भी साफ है कि मल्लिकार्जुन खड़गे अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। सोनिया गांधी खड़गे को ही कमान सौपेंगी, जीत की औपचारिकता 19 अक्टूबर को पूरी कर ली जाएगी। इसी दिन कांग्रेस से अध्यक्ष पद के चुनाव का नतीजा आना है। इस बीच दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मतदान किया है। उधर, राहुल गांधी ने भी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही अपने वोट का इस्तेमाल करते हुए अगले कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगाई है।


दरअसल, कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। इसको लेकर दिल्ली समेत पूरे देश में हलचल तेज है। सुबह पी. चिदंबरम और जयराम रमेश दिल्ली मुख्यालय पर सबसे पहले वोट डालने पहुंचे थे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका के साथ वोट डाला।मतदान से पहले उन्होंने कहा कि वह इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। वोट डालने से पहले उन्होंने सभी प्रक्रियाएं पूरी की और फिर मतपेटी में अपना मत डाला। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी दिल्ली में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।


उधर, भारत जोड़ो यात्रा पर निकले सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को बेल्लारी के सनगनाकल्लू में मतदान किया। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के करीब 40 अन्य प्रतिनिधि भी मतदान कर रहे हैं, जो यात्रा में साथ चल रहे हैं। वोटिंग के लिए बेल्लारी के सनगनाकल्लू में भारत जोड़ो यात्रा के शिविर स्थल पर मोबाइल बूथ बनाया गया है।


टैग्स