ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तार

‘मुख्यमंत्री बनकर घूम रहे हैं, यूपी के लोगों को नौकरी हमने दी’ ; सीएम योगी पर तेजस्वी का पलटवार : बोले- उनकी सरकार तो पेपर लीक के लिए मशहूर है

PATNA : चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लालू परिवार और आरजेडी पर जोरदार हमला बोला। योगी ने कहा कि बिहार में जब भी आरजेडी की सरकार आती है तो वह तमंचे

‘मुख्यमंत्री बनकर घूम रहे हैं, यूपी के लोगों को नौकरी हमने दी’ ; सीएम योगी पर तेजस्वी का पलटवार : बोले- उनकी सरकार तो पेपर लीक के लिए मशहूर है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लालू परिवार और आरजेडी पर जोरदार हमला बोला। योगी ने कहा कि बिहार में जब भी आरजेडी की सरकार आती है तो वह तमंचे पर चलती है। सीएम योगी के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने भी पलटवार किया है।


तेजस्वी ने कहा कि बिहार में 17 महीने आरजेडी की सरकार चली। इसमें ऐसी कौन सी बात देखने को मिली? बकने के लिए बिहार आए हैं तो कुछ न कुछ बक रहे हैं। यूपी में जो कानून-व्यवस्था के हालात हैं, वह तो किसी से छुपी नहीं है। योगी आदित्यनाथ ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने सीएम बनने के बाद सबसे पहला जो काम किया वह यह कि उन्होंने अपने सारे केस मुकदमें खत्म करा लिये।


तेजस्वी ने कहा कि योगी कितने बढ़िया मुख्यमंत्री हैं, उनको सब लोग अच्छी तरह से जानते हैं। काम से इन लोगों को कोई मतलब नहीं है। सिर्फ इधर-उधर की बात ये लोग करते हैं। यूपी के लोगों को हमने नौकरी देने का काम किया है। यूपी के लोग बिहार में आकर नौकरी कर रहे हैं, आप क्या कर रहे हैं? किस बात के मुख्यमंत्री बनकर घूम रहे हैं? यूपी की सरकार तो पेपर लीक के लिए मशहूर हो चुकी है।


राजीव प्रताप रूडी द्वारा रोहिणी आचार्य को लालू का मुखौटा बताने पर तेजस्वी ने कहा कि ये सब बेकार की बातें हैं। रोहिणी आचार्य ने अपने माता-पिता की सेवा की है। अपने पिता को किडनी देने का काम किया है और उन्हें जीवन दान देने का काम किया है। जिस तरह से रोहिणी ने अपने मां-बाप की सेवा की उसी तरह से छपरा की जनता की भी सेवा करेंगी। उनके सांसद बनने के बाद सारण के एक नया उदाहरण बनेगा।