ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

CM सम्राट का एक और बड़ा कदम, 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे...9 महीने के भीतर खनन ब्लॉक शुरू करने का होगा कार्य

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि 44 माइनिंग ब्लॉकों में से 28 माइनिंग ब्लॉकों में सर्वे का काम आगे बढ़ा है। 30 सितम्बर के पहले 30 से अधिक माइनिंग ब्लॉक आवंटित कर दिये जायेंगे।

Samrat Choudhary, Bihar News, coal block, बिहार खनीज संपदा, खनन विभाग,Gandhi Maidan Rally, Mahila Aakrosh Rally, Women Safety Bihar, Bihar Politics, NDA Bihar, Women Reservation 33 Percent, Bihar CM S
© self
Viveka Nand
4 मिनट

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कोयला एवं खान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी एवं एन०एम०ई०डी०टी० के कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में खनिज ब्लॉकों का अध्ययन कराया गया है। ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासतों का संरक्षण हम सभी की जिम्मेवारी है, उसको कोई नुकसान नहीं पहुँचाया जायेगा।


 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत तथा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपने को पूरा करना है। वर्ष 2005 के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार में कई विकास कार्य किये गये हैं। आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कराया गया है। आधारभूत संरचनाओं में पत्थर सहित अन्य खनिज तत्वों की जरूरत पड़ती है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता के हित में यहां के संसाधनों का सदुपयोग किया जायेगा। कई खनिज ब्लॉकों का टेंडर किया गया है और कई की प्रक्रिया चल रही है। हमारे पदाधिकारी इस काम में लगे हुये हैं, 9 महीने में हमलोग इस काम को पूर्ण करेंगे। 44 माइनिंग ब्लॉकों में से 28 माइनिंग ब्लॉकों में सर्वे का काम आगे बढ़ा है। 30 सितम्बर के पहले 30 से अधिक माइनिंग ब्लॉक आवंटित कर दिये जायेंगे। 15 अक्टूबर से बिहार में खनन कार्य शुरू करने की दिशा में पहल होगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का बजट आज 3 लाख 47 हजार करोड़ रूपये का हो गया है। बिहार में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य तेजी से किये जा रहे हैं। बिहार में संसाधन की कमी नहीं है। संसाधनों का भरपूर उपयोग करते हुये जनता के हित में इसे गति देनी है। रोहतास में लाइम स्टोन, औरंगाबाद में मिनिरल बेल्ट का बड़ा रिसोर्स है, जहानाबाद तथा जमुई में मैग्नेट, गया, बांका एवं भागलपुर में भी मिनिरल्स का बड़ा रिसोर्स है, इन सभी का सदुपयोग करना है। उन्होंने कहा कि खनिजों से प्राप्त होने वाली रॉयल्टी का उपयोग बिहार की जनता के हित और राज्य के विकास के लिए किया जाएगा। खनिज संपदा का किसी भी स्तर पर दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। राज्य में खनिज केंद्र स्थापित करने के साथ नवंबर तक 5 लाख करोड़ रूपये के निवेश लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास किया जाएगा। केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री, भारत सरकार श्री जी० किशन रेड्डी जी से भी बात हुयी है। श्री सतीश चंद्र दुबे बिहार के ही हैं वे भी काफी सक्रिय हैं और बिहार के हित के लिये काम कर रहे हैं, उन्हें भी बधाई देते हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों की स्थापना के लिये निवेशकों को कई प्रकार की रियायतें दी जा रही है। हमारा सभी से आग्रह है कि आप खुले मन से बिहार में निवेश करें। बिहार को आगे बढ़ाने में मदद करें। आप पूरी तरह यहां सुरक्षित हैं और निर्भीक होकर अपने काम को आगे बढ़ायें। बिहार सरकार हर तरह से आपका सहयोग करेगी।


कोयला एवं खान राज्य मंत्री, भारत सरकार सतीश चन्द्र दुबे ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया।कार्यक्रम को कोयला एवं खान राज्य मंत्री, भारत सरकार सतीश चन्द्र दुबे तथा कोयला एवं खान मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव कदम संदीप वी० ने भी संबोधित किया।


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता