ब्रेकिंग
बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान: अब हर पंचायत में लगेंगे विशेष शिविर, पात्र परिवारों को मिलेगा सीधा लाभRJD के भीतर क्यों मची भगदड़? RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने बताई असली वजहअमेरिका और इरान के बीच युद्द रोकने की मध्यस्थता कर रहे तेजस्वी यादव? JDU ने RJD नेतृत्व से की बड़ी मांगबिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा: कई गांवों का टूटा संपर्क, दो दर्जन गांव खाली कराने के निर्देशबिहार संविदा प्रोफेसर भर्ती में भारी कटौती: 1,155 पद घटे, नई नोटिफिकेशन से हजारों उम्मीदवार परेशान बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान: अब हर पंचायत में लगेंगे विशेष शिविर, पात्र परिवारों को मिलेगा सीधा लाभRJD के भीतर क्यों मची भगदड़? RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने बताई असली वजहअमेरिका और इरान के बीच युद्द रोकने की मध्यस्थता कर रहे तेजस्वी यादव? JDU ने RJD नेतृत्व से की बड़ी मांगबिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा: कई गांवों का टूटा संपर्क, दो दर्जन गांव खाली कराने के निर्देशबिहार संविदा प्रोफेसर भर्ती में भारी कटौती: 1,155 पद घटे, नई नोटिफिकेशन से हजारों उम्मीदवार परेशान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का मुजफ्फरपुर दौरा आज, जिले को 288 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

Bihar Politics: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को मुजफ्फरपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वे सहयोग शिविर का निरीक्षण करेंगे और 288 करोड़ रुपये की 109 विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। साथ ही शेखपुरा में विष्णु धाम का भी दौरा करेंगे।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को मुजफ्फरपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मोतीपुर के गोसाईपुर में आयोजित ‘सहयोग शिविर’ का निरीक्षण करेंगे और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 12 स्टॉलों का अवलोकन कर जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।


सहयोग शिविर के माध्यम से आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने, लाभ पहुंचाने और शिकायतों के त्वरित निवारण की व्यवस्था की गई है। इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 288.16 करोड़ रुपये की लागत वाली 109 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।


जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर तक कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर सोमवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की।


अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी कर्मी समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचे और सौंपे गए दायित्वों का पूरी जवाबदेही के साथ पालन करें। परसौनीनाथ पंचायत के गोसाईपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई, मंच निर्माण और बैठने की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है।


मुख्यमंत्री गोसाईपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण करेंगे। वे विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों और प्रदर्शनी का जायजा लेंगे, जहां सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और उनके जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी भी ले सकते हैं।


मुजफ्फरपुर के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शेखपुरा का भी दौरा करेंगे, जहां वे विष्णु धाम जाएंगे। उनके आगमन को लेकर वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा कराया जाए। साथ ही ड्यूटी के दौरान मोबाइल चलाने या सेल्फी लेने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता