ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

‘बिहार के अगले सीएम तो रामजी होंगे’, मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होने से पहले तेज प्रताप यादव का बयान

Bihar Politics: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। सम्राट चौधरी का नाम आगे बताया जा रहा है। इसी बीच तेज प्रताप यादव के बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बीच सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। सियासी गलियारों में इस मुद्दे पर चर्चाओं और कयासों का दौर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में फिलहाल सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार दोपहर तीन बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इससे पहले उन्होंने आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कैबिनेट की बैठक में भी शामिल हुए। इसी बीच जनशक्ति जनता दल के चीफ और लालू प्रसाद के बड़े बेटे नेता तेज प्रताप यादव ने इस पूरे घटनाक्रम पर बड़ा बयान दिया है। 


तेज प्रताप ने पत्रकारों से बातचीत में नीतीश कुमार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि, भगवान जाने उनके मन में क्या चल रहा है। लोग कुर्सी पाने के लिए परेशान रहते हैं, लेकिन वे कुर्सी छोड़कर जा रहे हैं। अगर वे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे तो यह खुशी की बात है। पार्टी को इस पर निर्णय लेना चाहिए। जब उनसे अगले मुख्यमंत्री को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने चुटीले अंदाज में कहा कि अगले मुख्यमंत्री तो रामजी होंगे।


गौरतलब है कि हाल के दिनों में तेज प्रताप यादव का अलग ही रूप देखने को मिला है। वे संत स्वरूप में नजर आ रहे हैं और प्रवचन भी कर रहे हैं। हाल ही में उनकी अपने भतीजे-भतीजी के साथ तस्वीरें सामने आई थीं, जिससे उनके पारिवारिक रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। हालांकि इसके बाद यह स्पष्ट नहीं है कि वे पूरी तरह परिवार के करीब लौट आए हैं या नहीं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता