ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

सीएम नीतीश आज गया में करेंगे गंगा ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन, नल से मिलेगा गंगाजल

GAYA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गयावासियों के लिए बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। सीएम नीतीश आज गया में गंगा ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करने वाले हैं। जिले के अबगिला में गंग

सीएम नीतीश आज गया में करेंगे गंगा ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन, नल से मिलेगा गंगाजल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गयावासियों के लिए बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। सीएम नीतीश आज गया में गंगा ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करने वाले हैं। जिले के अबगिला में गंगाजल उद्भव परियोजना के तहत बनाए गए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन होने के साथ ही  गया और बोधगया में सप्लाई पाइप के माध्यम से गंगा का जल आना शुरू हो जाएगा। इस कार्यक्रम के बाद सीएम रामसागर, सीता कुंड और बोधगया जाएंगे। 


बिहार के सीएम आज गया के अबगिला में हेलिकॉप्टर से पहुचेंगे। उसके बाद सड़क मार्ग से गंगाजल उद्भव परियोजना के तहत बनाए गए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुचकर विधिवत उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया में चार स्थानों पर अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मानपुर, गया शहरी क्षेत्र और बोधगया में आयोजित होगी। वहीं,मुख्यमंत्री के कई जगह कार्यक्रमों को देखते हुए गया जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है।जिला पदाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम तैयारियों का लगातार जायजा ले रहे हैं। 


इधर, इसमें स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा जल हमारे घर आ रही है। जिससे जिलेवासियों में काफी उत्साह है। उनका कहना है कि, उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि गंगाजी जी उनके घरों में आएगी। अब गंगा जी हमारे घर आ रही है, तो बड़ी खुशी हो रही है। बताया कि सीएम उनके घरों में भी आएंगे और सप्लाई से आने वाले गंगा का पानी भी पिएंगे। सीएम नीतीश कुमार भी वहां आसपास के घरों में जाकर गंगा जल पीने वाले हैं।


गौरतलब हो कि, गया में मोकामा के हाथीदह से करीब 151 किलोमीटर लंबी पाइप के जरिए गंगाजी का पानी मोहड़ा प्रखंड में स्थित तेतर जलाशय में लाया गया है। यहां से फिर अबगिला में बनाए गए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी लाया जाएगा। जहां वॉटर ट्रीटमेंट के बाद पानी को शुद्ध किया जाएगा। इसके बाद गया-बोधगया में लगभग 81 हजार घरों में पानी सप्लाई की जाएगी।