ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

हॉस्पिटल में पिस्टल लहरने के सवाल पर भड़क गए JDU विधायक, पार्टी ऑफिस में पत्रकारों को दी गंदी - गंदी गालियां

PATNA : नीतीश कुमार के विधायक अपने आप को भगवान से भी ऊपर समझते हैं। उनके लिए लोकतंत्र में जो कानून बनाया गया है उस कानून को वह कुछ भी नहीं मानते हैं। क्या उनके लिए संविधान की सारी

हॉस्पिटल में पिस्टल लहरने के सवाल पर भड़क गए JDU विधायक, पार्टी ऑफिस में पत्रकारों को दी गंदी - गंदी गालियां
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : नीतीश कुमार के विधायक अपने आप को भगवान से भी ऊपर समझते हैं। उनके लिए लोकतंत्र में जो कानून बनाया गया है उस कानून को वह कुछ भी नहीं मानते हैं। क्या उनके लिए संविधान की सारी किताबें राख हो चुकी है। क्या नीतीश के विधायक को किसी भी तरह की कोई समझ नहीं है। यह बातें हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि नीतीश कुमार के विधायक सरेआम मीडिया कर्मियों को गाली गलौज कर रहे हैं। नीतीश के विधायक मीडिया कर्मियों को कहते हैं कि-  तुम हमारे बाप हो, इसके साथ उन्होंने इस तरह की बातें कही है जो सार्वजनिक मंच पर लिखा या कहा भी नहीं जा सकता है।


दरअसल, जेडीयू पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद है और उनके साथ ही साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी पार्टी दफ्तर में ही है। इसी दरमियां पार्टी के विधायक गोपाल मंडल भी मौजूद थे। उनको देखकर पत्रकारों ने यह सवाल किया कि- विधायक जी आखिर क्या वजह रही की आप पिस्तौल लेकर अस्पताल पहुंच गए। 


इसके बाद जवाब देते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि - अरे पिस्तौल तो अभियो है मेरे पास। दिखावे। दिखावे पिस्टल..क्या कहना चाहते हो .. रखते हैं पिस्टल..नहीं हम जैसे है न बेल्टवा छूट गया पिस्टल ले लिए उसको पैजामा में रखें ..जैसे सीढ़ी पर कदम रखें न..हुआ क्या की पैजामा नीचे गिरने लगा। अरे यार तुमलोग पत्रकार हो क्या हो.. हमको मुश्किल लगता है कमर में पिस्टल रखना.. हां - हां लहराएंगे ..लहराएंगे तुमलोग हमारा बाप हो...बाप हो जो माना करोगे... भक्क साला भागो .. भक्क बू.....


आपको बताते चलें कि, गोपाल मंडल नरेंद्र नीरज उर्फ गोपाल मंडल गोपालपुर से जेडीयू के विधायक हैं। यहां  बीते मंगलवार (03 अक्टूबर) की शाम हाथ में रिवाल्वर लिए गोपाल मंडल जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में घुस गए। गोपाल मंडल रिश्ते में लगने वाली पोती अवनि को लेकर पहुंचे थे। उसका सिटी स्कैन कराना था। इस दौरान विधायक जब अस्पताल में घुसे तो उनके हाथ में रिवाल्वर को देख लोग भी सकते में आ गए। 


इसके बाद जब उनसे यहां के पत्रकारों ने सवाल किया तो कहा कि- उनके राजनीतिक दुश्मन हैं और इसलिए उन्होंने हथियार रखा है। उनके पास उसका लाइसेंस भी है। साथ में लेकर इसलिए चलते हैं कि जिससे उनकी जान की रक्षा हो सके।  कहा कि कहीं कोई विवाद नहीं है। वो इसी तरह चलते हैं। अगर जरूरत है तो सीधा ठोक देंगे।