ब्रेकिंग
गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे

Bihar Politics: ‘अपराध करने वाले कोई हों, किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा’ गोपाल खेमका हत्याकांड पर सख्त हुए सीएम नीतीश

Bihar Politics: पटना के कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सख्त हो गए हैं। डीजीपी और एडीजी के साथ बैठक कर उन्होंने कहा कि अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सख्त हो गए हैं। उन्होंने डीजीपी और एडीजी मुख्यालय के साथ बैठक कर अपराध और अपराधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सीएम ने कहा कि अपराध करने वाले कोई भी हों, उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


दरअसल, बिहार में बढ़ती अपराध की घटनाओं ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। लाख कोशिशों के बावजूद अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। चुनाव से पहले सीवान में तीन लोगों की हत्या के तुरंत बाद पटना में मगध अस्पताल के मालिक और बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या ने सरकार को टेंशन में डाल दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक करने के बाद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।


बैठक के बाद सीएम ने एक्स पर लिखा, “1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में पुलिस महानिदेशक एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध करने वाले कोई भी हों, उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाए। घटित आपराधिक घटनाओं के अनुसंधान कार्यों में तेजी लाने और दोषियों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन को पूरी मुस्तैदी एवं कड़ाई से कार्य करने का निर्देश दिया है”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता