ब्रेकिंग
राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल

सीएम नीतीश से आज मिलेंगे प्रशांत किशोर, सिटीजन अमेंडमेंट बिल पर पार्टी के स्टैंड को लेकर होगी बातचीत

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर जनता दल यूनाइटेड के अंदरखाने से आ रही है जहां प्रशांत किशोर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रश

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर जनता दल यूनाइटेड के अंदरखाने से आ रही है जहां प्रशांत किशोर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशांत किशोर आज नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे, दोनों के बीच सिटिजन अमेंडमेंट बिल के मुद्दे पर चर्चा होगी।


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशांत किशोर आज शाम 4 बजे एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे और सीएम नीतीश से उनकी मुलाकात होगी। सिटिजन अमेंडमेंट बिल का जनता दल यूनाइटेड ने संसद में समर्थन किया था जिसके बाद प्रशांत किशोर ने अपनी नाराजगी सार्वजनिक तौर पर जाहिर की थी। प्रशांत किशोर के बाद जेडीयू के नेता पवन वर्मा और गुलाम रसूल बलियावी भी खुलकर पार्टी लाइन से अलग अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। प्रशांत किशोर की नाराजगी को लेकर आज नीतीश कुमार से बातचीत में चर्चा होगी ऐसा माना जा रहा है।


आपको बता दें कि प्रशांत किशोर की नाराजगी पर जेडीयू सांसद आरसीपी सिंह ने शुक्रवार को कड़ा बयान दिया था। आरसीपी सिंह ने पीके को लेकर यहां तक का डाला था कि जिन्हें पार्टी का फैसला मंजूर नहीं वह अपना रास्ता अलग कर सकते हैं। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार के बीच होने वाली आज की मुलाकात का क्या नतीजा निकलता है।

टैग्स