ब्रेकिंग
शराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उताराबिहार में हर महीने मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस, सभी ग्राम पंचायतों में होगा आयोजन; सीएम सम्राट करेंगे शुभारंभ‘यह हत्या है, दोषियों को फांसी होनी चाहिए’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले बिहार के पूर्व DGP अभयानंदशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उताराबिहार में हर महीने मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस, सभी ग्राम पंचायतों में होगा आयोजन; सीएम सम्राट करेंगे शुभारंभ‘यह हत्या है, दोषियों को फांसी होनी चाहिए’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले बिहार के पूर्व DGP अभयानंद

CM नीतीश पर फिर भड़के सुधाकर सिंह, गन्ना किसानों की अनदेखी का लगाया आरोप

SITAMARHI: पूर्व कृषि मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि सरकार किसानों के लिए कृषि रोड मैप बनाती है, जिसम

CM नीतीश पर फिर भड़के सुधाकर सिंह, गन्ना किसानों की अनदेखी का लगाया आरोप
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI: पूर्व कृषि मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि सरकार किसानों के लिए कृषि रोड मैप बनाती है, जिसमें कृषि शब्द गायब हो जाता है और सिर्फ रोडमैप रह जाता है। सरकार सिर्फ सड़कों की खेती करती है। वहीं, चीनी मिल को चालू कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में मैं सवाल रखूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने किसानों के सवाल पर ही इस्तीफा दे दिया था और हमेशा ये लड़ाई जारी रखूंगा। 



सुधाकर सिंह ने कहा कि कृषि पर सरकार ने 4 हजार करोड़ की बजट बनाई है, जबकि किसानों से सरकार डेढ़ लाख करोड़ रुपए कर के माध्यम से वसूल करती है। किसान बदहाल है। उन्होंने कहा कि बिहार के अन्य चीनी मिलों के अपेक्षा रीगा चीनी मिल को ज्यादा घाटा कैसे लगा यह जांच का विषय है जबकि बिहार में कोई भी चीनी मिल घाटे पर नहीं चल रही है। सभी चीनी मिल लाभ पर ही चल रही है। 



आपको बता दें, कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद बिहारी सिंह ने की थी। उन्होंने कहा कि चीनी मिल के बंद होने का सबसे बड़ा कारण मिल मालिक ओम प्रकाश धानुका हैं, जो किसानों का 70 करोड़ बैंक लिमिट के नाम पर किसानों का 40 करोड़ रुपया लेकर फरार हो गया है। आज किसान और मजदूर परेशान हैं।  चीनी मिल चालू कराने जैसे फर्जी आंदोलन की आड़ में अपने संपत्ति को बेचने के चक्कर में लगा हुआ है। किसानों के बकाए भुगतान की चिंता किसी को नहीं है। 

टैग्स