ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

समाज सुधार अभियान को लेकर सीएम नीतीश ने विरोधियों को दे दिया जवाब

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समाज सुधार अभियान को लेकर लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं. लेकिन सीएम ने अब साफ़ कह दिया है कि वह विरोधियों की बात को कोई नोटिस नहीं लेते. उन्हों

समाज सुधार अभियान को लेकर सीएम नीतीश ने विरोधियों को दे दिया जवाब
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समाज सुधार अभियान को लेकर लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं. लेकिन सीएम ने अब साफ़ कह दिया है कि वह विरोधियों की बात को कोई नोटिस नहीं लेते. उन्होंने मीडिया को भी एक तरह से चेताते हुए कहा कि वह इधर उधर ध्यान न देकर समाज सुधार अभियान का जो इम्पैक्ट पड़ रहा उसको दिखाइए.


बता दें कि बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की पुण्यतिथि में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब इनके समाज सुधार अभियान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मीडिया को ही बोल दिया कि आप लोग मेरे कार्यक्रम पर ध्यान दीजिये.


मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज सुधार अभियान का कितना बड़ा इंपैक्ट समाज को पड़ रहा है यह चीज मीडिया को दिखाना चाहिए. कौन क्या बोलता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि समाज सुधार अभियान से लोगों में जागरूकता आ रही है. 


समाज के उत्थान के लिए, महिलाओं के लिए काम कर रहे हैं. नशा मुक्ति, बाल विवाह, जागरूकता के लिए अभियान चला रहे हैं, महिलाओं से बात करते हैं. इसमें पुरुष भी शामिल रहते हैं. मीडिया को यह सब दिखाना चाहिए. कौन क्या बोलता है, इसको नोटिस नहीं लेना चाहिए.

टैग्स