ब्रेकिंग
स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज

नीतीश कुमार हैं 10 गायों के मालिक, मुख्यमंत्री ने जारी किया संपत्ति का ब्योरा

PATNA : साल 2019 के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके कैबिनेट के सहयोगी उन्हें अपनी संपत्ति का ताजा ब्यौरा जारी कर दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से संपत्ति के बारे म

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : साल 2019 के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके कैबिनेट के सहयोगी उन्हें अपनी संपत्ति का ताजा ब्यौरा जारी कर दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से संपत्ति के बारे में जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक के मुख्यमंत्री के पास 38 हजार रुपए कैश हैं जबकि उनके तीन बैंक अकाउंट में 40 हजार से भी कम की रकम जमा है। रियलिटीज के पास लगभग 65 हजार रुपये की ज्वेलरी है। 


इसके अलावा उनके पास 10 गाय और 7 बछड़े भी हैं जिसकी कीमत तकरीबन डेढ़ लाख रुपए है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत के नाम पर बैंक में तकरीबन 73 लाख रुपए डिपाजिट है। बेटे निशांत की तरफ से बीमा और डाक निवेश में 21 लाख की रकम जमा रखी गई है। नीतीश कुमार के पास फोर्ड इकोस्पोर्ट टाइटेनियम कार भी है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गोदरेज का माइक्रोवेव ओवन, एक्सरसाइज करने के लिए एक साइकिल और एक ट्रेड मेल भी है। सीएम के पास एसी, एयर कूलर और कंप्यूटर के साथ-साथ वाशिंग मशीन भी है। इन सभी सामानों के बारे में नीतीश कुमार की तरफ से डिक्लेरेशन में जानकारी दी गई है। नीतीश कुमार के पास दिल्ली के द्वारिका स्थित घर के अलावा अपने द्वारा अर्जित की गई और न कोई संपत्ति नहीं है जबकि उनके बेटे के दाम पर पैतृक और गृह जिले नालंदा की जमीन है खास बात यह है कि नीतीश कुमार और उनके बेटे निशान के नाम पर कहीं भी कोई कमर्शियल बिल्डिंग नहीं है नीतीश कुमार के पास लगभग 40 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है जबकि उनके बेटे निशांत के पास एक करोड़ 48 लाख रुपये से थोड़े ज्यादा की।

टैग्स