ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

नीतीश ने आधी रात को दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, बीजेपी के नेता भी बधाई देने में पिछड़ गए

PATNA : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। पीएम मोदी को हर तरफ से जन्मदिन की बधाई मिल रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर बधाई दी है।

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। पीएम मोदी को हर तरफ से जन्मदिन की बधाई मिल रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर बधाई दी है। नीतीश कुमार ने आधी रात के वक्त ही पीएम मोदी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दे डाली। सीएम के ट्विटर हैंडल से रात 12:05 पर ट्वीट कर पीएम को बधाई दी गई। ऐसा पहली बार हुआ है कि नीतीश कुमार के ट्विटर हैंडल से किसी को जन्मदिन की बधाई या कोई संदेश आधी रात के वक्त दिया गया हो। https://twitter.com/NitishKumar/status/1173666649771085824 पीएम को जन्मदिन की बधाई देने के मामले में सीएम नीतीश कितने आगे निकल गए कि बीजेपी के नेता भी उनसे पीछे छूट गए। सीएम नीतीश के बाद बीजेपी के बड़े नेताओं में राजनाथ सिंह ने रात12:12 बजे और पीयूष गोयल ने 12:15 बजे ट्विटर के जरिए पीएम को बधाई दी। जबकि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सुबह 7:10 पर और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 6:28 पर पीएम को ट्वीट के जरिए शुभकामनाएं दी। इन सभी नेताओं से नीतीश कुमार आगे निकल गए। आधी रात के वक्त सीएम नीतीश की तरफ से पीएम को बधाई दिए जाने है में अगर राजनीति को न भी तलाशा जाए तो कम से कम यह तो कहा ही जा सकता है कि जो अब तक कभी नहीं हुआ वह सीएम नीतीश ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर कर डाला है।
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता