ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

सीएम नीतीश ने दी बकरीद की शुभकामनाएं, तेजस्वी बोले.. ये पर्व क़ुर्बानी की मिसाल

DESK : देशभर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व मनाया जा रहा है. बकरीद पर लोग नमाज अदा करेंगे और खुदा से अमन-चैन की दुआएं मागेंगे. नमाज के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिले और बकरीद की

सीएम नीतीश ने दी बकरीद की शुभकामनाएं, तेजस्वी बोले.. ये पर्व क़ुर्बानी की मिसाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : देशभर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व मनाया जा रहा है. बकरीद पर लोग नमाज अदा करेंगे और खुदा से अमन-चैन की दुआएं मागेंगे. नमाज के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिले और बकरीद की मुबारकबाद देंगे. मुस्लिम समाज के घरों में पर्व को लेकर खासा देखने को मिल रहा है. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पर्व की खुशियां मना रहे हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यदाव ने लोगों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की मुबारकबाद दी है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को बकरीद की मुबारकबाद देते हुए ट्विट किया. उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा कि “ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं. ईद-उल-अजहा का त्योहार असीम आस्था का त्योहार है. खुदा के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिए तैयार रहना इस त्योहार का आदर्श है. इस त्योहार को आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं.”


वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी बकरीद के मौके पर लोगों को मुबारकबाद दिया. उन्होंने ट्विट कर लिखा कि आप सभी को ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद। ये पर्व क़ुर्बानी की मिसाल पेश करता है. देश में भाईचारा और अमन-व-अमान क़ायम रहे ये हम सभी की साझी ज़िम्मेदारी है. ये ईद आपकी जिंदगियों में हर तरह की सलामती एवं ख़ुशियाँ लाए और ये ख़ुशियाँ बेशुमार बढ़ती रहें.”


बता दें कि इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक बकरीद को ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है. ईद-उल फित्र के बाद मुसलमानों का ये दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है. इस मौके पर ईदगाह या मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है.

टैग्स