ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

चिदंबरम की गिरफ्तारी पर गरम है सियासत लेकिन नीतीश कुमार पूरे घटनाक्रम से हैं अनजान

PATNA : पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर पूरे देश में सियासी बवाल मचा हुआ है लेकिन आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर पूरे देश में सियासी बवाल मचा हुआ है लेकिन आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसकी कोई जानकारी नहीं है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वह इस मामले से अनजान हैं। चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर मीडिया ने जब सीएम नीतीश से सवाल किया तो उन्होंने मामले की जानकारी नहीं होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया। दरअसल नीतीश कुमार की यह चुप्पी यूं ही नहीं है। इस मामले पर कुछ भी बोलने से पहले सीएम नीतीश मौजूदा राजनीतिक हालात पर नजर बनाए रखना चाहते हैं। चिदंबरम के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई पर सियासत गरम है। कांग्रेस और बीजेपी के तमाम विपक्षी दल या आरोप लगा रहे हैं कि केंद्र सरकार सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर रही लेकिन नीतीश चुप हैं। ऐसा नहीं है कि नीतीश कुमार की नजर चिदंबरम और सीबीआई प्रकरण पर नहीं है. जानकार मानते हैं कि नीतीश कुमार की नजर हर घटनाक्रम पर बनी हुई है लेकिन फिलहाल वह इसपर कुछ भी कहना नहीं चाहते। आपको बता दें कि बिहार में सृजन घोटाले की जांच का जिम्मा भी सीबीआई के पास है और विपक्षी आरोप लगाते रहे हैं कि सृजन घोटाले के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जवाबदेह हैं। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता