ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

सीएम नीतीश से मिलेंगे कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल, शनिवार को आएंगे पटना

PATNA : कांग्रेस और गुजरात के सबसे चर्चित जाट नेता हार्दिक पटेल बिहार दौरे पर आ रहे हैं. शनिवार को हार्दिक पटना आएंगे. इस दौरे पर हार्दिक पटेल सीएम नीतीश से भी मुलाकात करेंगे.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कांग्रेस और गुजरात के सबसे चर्चित जाट नेता हार्दिक पटेल बिहार दौरे पर आ रहे हैं. शनिवार को हार्दिक पटना आएंगे. इस दौरे पर हार्दिक पटेल सीएम नीतीश से भी मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही हार्दिक राजधानी में खुला संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे.


कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल पटना आएंगे और फिर यहां से एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सासाराम जायेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक 9 नवंबर को हार्दिक दोपहर डेढ़ बजे स्‍पाइस जेट की विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और शनिवार की शाम में लेमन ट्री होटल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. खुला संवाद कार्यक्रम में वे युवा और स्टूडेंट्स के साथ-साथ  किसानों और मजदूरों से भी बातचीत करेंगे. 


10 नवंबर को सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की जयंती मनाने के लिए हार्दिक पटेल रोड के रास्ते सासाराम जायेंगे. वहां हार्दिक रविवार को ही कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद शाम तक पटना लौटेंगे. बताया जा रहा है कि अगली सुबह 11 नवंबर को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से हार्दिक पटेल मुलाकात करेंगे और उसी दिन सोमवार को दोपहर की फ्लाइट से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें