ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

CM नीतीश का एलान, आने वाले मजदूरों को खर्च के अलावे 500 रुपए अतिरिक्त देगी बिहार सरकार

PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा एलान किया है कि क्वॉरेंटाइन सेंटर से जाने के बाद जो मजदूरों का आने मेंं खर्च हुआ है उनका सभी तरह का पैसा बिहार सरकार देगी. सी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा एलान किया है कि क्वॉरेंटाइन सेंटर से जाने के बाद जो मजदूरों का आने मेंं खर्च हुआ है उनका सभी तरह का पैसा बिहार सरकार देगी. 

 सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि क्वॉरेंटाइन सेंटर से जाने के बाद जितना भी आने में उनको खर्च हुआ उसके अलावे 500 रुपए अलग से सरकार देगी और कम से कम 1000 हजार रुपए उनको दिया जाएगा. यह पैसा सभी को दिया जाएगा. बिहार के बाहर रहने वाले 19 लाख लोगों को एक-एक हजार रुपए दिया जा चुका है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इसको लेकर बयानबाजी हो रही थी. इसके कारण ही वह खुद इसकी घोषणा कर रहे हैं. लॉकडाउन का बिहार में पालन किया जा रहा है. यही कारण है कि अन्य राज्यों की अपेक्षा कोरोना कंट्रोल में है. लॉकडाउन का बिहार के लोग पालन कर रहे हैं. 


मजदूरों और छात्रों से नहीं लिया जा रहा पैसा

सीएम नीतीश कुमार ने सफाई दी है कि बिहारियों को लाने के लिए राज्य सरकार रेलवे को पैसा दे रही है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार आने पर मजदूरों को कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है.  कोटा से जो छात्र आ रहे हैं. उनसे भी पैसा नहीं लिया जा रहा है. जो भी बिहारी मजदूर आ रहे उनसे भी पैसा नहीं लिया जा रहा है. वह जिस स्टेशन पर उनकी ट्रेन आएगी तो पूरी जांच करने के बाद उनके प्रखंड तक भेजा जाएगा. वहां पर 21 दिन का क्वॉरेंटाइन किया जाएगा. सीएम नीतीश ने कहा कि क्वॉरेंटाइन सेंटर पर रहने के लिए सभी तरह की व्यवस्था की गई है.  

टैग्स