ब्रेकिंग
बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला

सीएम नीतीश कुमार अचानक पहुंचे राजभवन, राज्‍यपाल अर्लेकर से हो रही मुलाकात

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है।जहां सीएम नीतीश कुमार आज अचानक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंच गए हैं। हालांकि, किस संबं

सीएम नीतीश कुमार अचानक पहुंचे राजभवन, राज्‍यपाल अर्लेकर से हो रही मुलाकात
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है।जहां सीएम नीतीश कुमार आज अचानक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंच गए हैं। हालांकि, किस संबंध में बातचीत करने राजभवन पहुंचे हैं यह जानकारी फिलहाल निकल कर सामने नहीं आई है। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ दिनों में मानसून सत्र शुरू होने वाला है इस लिहाजा यह मुलाक़ात की गई है।


दरअसल, बिहार में 10 जुलाई को मानसून सत्र शुरू होने वाला है। यह मानसून सत्र 5 दिनों तक चलने वाला है। इस दौरान पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण भी होना है। इसके साथ ही कुछ दिन पहले महागठबंधन से जीतन राम मांझी अलग हुए हैं इसके बाद नीतीश आज राजभवन पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम और गवर्नर के बीच लगभग आधे घंटे तक मुलाकात हुई है।


वहीं, इस मुलाकात किया तो ऐसा कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश जल्दी ही कैबिनेट का विस्तार करने वाले इस लिहाजा वह राजभवन पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम राज्यभवन के राजेंद्र मंडपम में हो रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया है। राजभवन में निर्माण कार्य का जिम्मा राज्य सरकार के हिस्से होता है इस लिहाजा सीएम खुद इसका जायजा लेने पहुंचे हैं। मालूम हो कि, राजेन्द्र मण्डपम में शपथ ग्रहण समाहरोह के दौरान आये अतिथियों को बैठने में दिक्कत होती थी, अब इसी समस्या को दूर करने  को लेकर सीएम और गवर्नर के बीच बातचीत हुई है।


इधर, इस बात की भी चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार हमेशा से ही चौंकाने वाले फैसले लेते हैं।  ऐसे में अब एक बार जब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव विदेश गए हुए हैं तो ऐसे में नीतीश कुमार का राजभवन पहुंचना कभी दूसरा कोई संकेत तो नहीं।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता