ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में बीच सड़क गैराज मालिक का मर्डर, अब आरोपी का पुलिस एनकाउंटर; पैर में लगी गोली✦Bihar News : अनंत सिंह पर एक्शन से पहले नीतीश-ललन की मुलाकात, विजय चौधरी भी रहे मौजूद; क्या जेडीयू में अब बगावत की जगह नहीं?✦नीतीश सरकार बचाने को कहा था, अब JDU ने नीलम देवी को भी निकाला! राजनीति से दूर थीं छोटे सरकार की पत्नी, फिर किस बात की सजा?✦Bihar News: नीतीश के करीबी अनंत सिंह पर गिरी गाज, क्या निशांत कुमार के दौर में बदलेंगे JDU के समीकरण?✦Bihar News: बड़बोलापन और बगावत! अनंत सिंह से कहां हुई 3 बड़ी चूक? नीतीश कुमार का एक्शन, 6 साल के लिए JDU से OUT✦Bihar News : पटना में बीच सड़क गैराज मालिक का मर्डर, अब आरोपी का पुलिस एनकाउंटर; पैर में लगी गोली✦Bihar News : अनंत सिंह पर एक्शन से पहले नीतीश-ललन की मुलाकात, विजय चौधरी भी रहे मौजूद; क्या जेडीयू में अब बगावत की जगह नहीं?✦नीतीश सरकार बचाने को कहा था, अब JDU ने नीलम देवी को भी निकाला! राजनीति से दूर थीं छोटे सरकार की पत्नी, फिर किस बात की सजा?✦Bihar News: नीतीश के करीबी अनंत सिंह पर गिरी गाज, क्या निशांत कुमार के दौर में बदलेंगे JDU के समीकरण?✦Bihar News: बड़बोलापन और बगावत! अनंत सिंह से कहां हुई 3 बड़ी चूक? नीतीश कुमार का एक्शन, 6 साल के लिए JDU से OUT

CM नीतीश की कैबिनेट बैठक आज, मुआवजा समेत कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगेगी मुहर

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होने वाली। जिसमें कई महत्वपूर्ण एजेंडो

CM नीतीश की कैबिनेट बैठक आज, मुआवजा समेत कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगेगी मुहर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होने वाली। जिसमें कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है। यह बैठक सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शुरू होगी।


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर मंगलवार कैबिनेट की बैठक करते हैं और इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं। पिछले कुछ महीनों से विधानसभा सत्र और मुख्यमंत्री के खुद के कार्यक्रम के कारण कैबिनेट की बैठक कुछ समय नियमित रूप से नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब सब कुछ सामान्य है ऐसे में आज यानी मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है।


बताया जा रहा है कि, इस कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जहरीली शराब पीने से हुई मौत को लेकर जो मुआवजे का ऐलान किया गया है। उसको लेकर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। हालांकि इसको लेकर एक पत्र भी जारी किया जा चुका है ऐसे में इसे कैबिनेट से पारित करना महज एक औपचारिकता बताई जा रही है।


मालूम हो कि, इससे पहले कैबिनेट बैठक में शिक्षक नियोजन नियमावली पर मुहर लगी थी और सरकार आयोग के माध्यम से परीक्षा कराने का फैसला लिया था, जिससे शिक्षक बहाली का रास्ता साफ हो गया है। सरकार 2 लाख से अधिक शिक्षकों की बहाली की बात कर रही है। वहीं सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को 4 फीसदी डीए देने का भी फैसला सरकार ने लिया था। इसके बाद अब आज की कैबिनेट में भी कुछ महत्वपूर्ण फैसले पर मुहर लग सकती है।



आपको बताते चलें कि, सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जहरीली शराब पीने से जिन लोगों की मौत हुई है, उनके आश्रितों को सरकार 4-4 लाख रुपये मदद करेगी। उन्होंने कहा कि अगर परिजन उस बारे में पूरी जानकारी के साथ मदद मांगेंगे तो सरकार 2016 से लेकर अब तक के सभी मामलों में मुआवजा देगी। जिसके बाद यह उम्मीद लगाए जा रहे हैं कि आज इसे कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है।