ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

सीएम नीतीश की बड़ी घोषणा: बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब सीधे ग्रेड वन ऑफिसर बनेंगे

PATNA: पटना के पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में गुरुवार को नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथेलिटिक्स मीट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया।

सीएम नीतीश की बड़ी घोषणा: बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब सीधे ग्रेड वन ऑफिसर बनेंगे
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पटना के पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में गुरुवार को नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथेलिटिक्स मीट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ी अब सीधे ग्रेड वन ऑफिसर बनेंगे।  


सीएम नीतीश ने बताया कि जब वे 2002 में रेल मंत्रालय देख रहे थे तभी उसी वक्त उन्होंने खिलाड़ियों को रेलवे में नौकरी देने का निर्णय लिया था। अटलजी के नेतृत्व में यह काम किया गया। अटलजी के टाइम में सबसे पहले खिलाड़ियों को नौकरी देने का काम उन्होंने ही शुरू करवाया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार में जब काम करने का उन्हें मौका मिला तब 2012 में भी खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बिहार सरकार में नौकरी दी गयी। अब तक 235 खिलाड़ियों को बिहार सरकार ने नौकरी दी है। आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नौकरियां दी जाएगी। 


सीएम नीतीश ने बताया कि अभी तक ग्रेड 3 में नौकरी दी जा रही थी लेकिन अब बिहार प्रशासनिक सेवा और बिहार पुलिस सेवा में ग्रेड वन ऑफिसर बनाएंगे। नीतीश ने कहा कि बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीधे ग्रेड वन के स्तर पर नौकरी देंगे। जब इस तरह से काम होगा तभी खिलाड़ी आगे बढ़ेंगे और राष्टीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना आए नई पीढ़ी के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। 


वही इस मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी ऐलान किया कि जल्द ही मोइनुल हक स्टेडियम में इंटरनेशनल मैच होगा। बता दें कि अभी स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमें याद है कि मोइनुल हक स्टेडियम में एक बार इंटरनेशल मैच हुआ था जिसके बाद किसी तरह का आयोजन नहीं हुआ है लेकिन अब मोइनुल हक स्टेडियम में जल्द ही इंटरनेशल मैच का आयोजन होगा। 


खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम भी खिलाड़ी रह चुके हैं। सभी खिलाड़ी एक ही थाली में खाते है क्या अमीर क्या गरीब ना धर्म का बंधन होता है ना जाति का दीवार होता है। सब चीजों को भुलाकर खिलाड़ी खेलते हैं और राज्य और देश का नाम रोशन करते हैं।


तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अभी महागठबंधन की सरकार है। खिलाड़ियों के लिए सीएम नीतीश गंभीर हैं। नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर बिहार का नाम रोशन हो यही सरकार चाहती है। तेजस्वी ने कहा कि आज के दौर में बच्चे मोबाइल और गैजेट में लगे रहते हैं खेलकूद में उनका रुझान खत्म होता जा रहा है। जिसके कारण बच्चों का शारीरिक विकास ठीक से नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बच्चों से खेलकूद पर भी ध्यान देने की बात कही। 

टैग्स