ब्रेकिंग
समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट✦रेलवे में नौकरी का दिखाया सपना... फिर सुनसान जगह ले जाकर युवती के साथ किया गलत काम, असिस्टेंट लोको पायलट पर FIR✦बिहार में 5 करोड़ से अधिक के सभी टेंडरों की होगी जांच, निगरानी ने इन 9 विभागों से मांगी जानकारी✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट✦रेलवे में नौकरी का दिखाया सपना... फिर सुनसान जगह ले जाकर युवती के साथ किया गलत काम, असिस्टेंट लोको पायलट पर FIR✦बिहार में 5 करोड़ से अधिक के सभी टेंडरों की होगी जांच, निगरानी ने इन 9 विभागों से मांगी जानकारी

'CM नीतीश की बात नहीं सुनते अफसर...', बोले तेजस्वी यादव .... बिहार के अंदर नहीं रहा लोकतंत्र

PATNA : बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। राज्य में सुबह -सुबह की तापमान 40 के पार पहुंच जा रहा है। ऐसे में बढ़ते तापमान के बीच सबसे अधिक समस्या स्कूली बच्चों को ह

'CM नीतीश की बात नहीं सुनते अफसर...', बोले तेजस्वी यादव .... बिहार के अंदर नहीं रहा लोकतंत्र
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। राज्य में सुबह -सुबह की तापमान 40 के पार पहुंच जा रहा है। ऐसे में बढ़ते तापमान के बीच सबसे अधिक समस्या स्कूली बच्चों को हो रही है। आलम यह है कि सूबे के अंदर सुबह से लेकर अबतक स्कूल के अंदर बेहोश होने वाले स्टूडेंट की संख्या 50 पार कर चुकी है। ऐसे में अब इस मामले में बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 


दरअसल, तेजस्वी यादव ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का नाम लिए बिना कहा कि अफसर स्कूल टाइमिंग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी बात नहीं सुन रहे हैं। ऐसे में समझ जाएं कि बिहार में क्या स्थिति है? आप खुद सोच लें कि 47 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी बच्चों को राहत नहीं मिल रही है अब इससे बुरा क्या हो सकता है ?


तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार में लोकतंत्र नहीं रह गया है। राज्य में सरकार नहीं बची है, केवल ब्यूरोक्रेसी रह गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुत कमजोर हो गए हैं अब उनकी कोई भी नहीं सुन रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भीषण गर्मी में छोटे बच्चों को ध्यान में रखते हुए स्कूल टाइमिंग में राहत देनी चाहिए। डॉक्टर भी इस बारे में सलाह देते हैं।


 उधर, तेजस्वी ने स्कूली हाल को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर भी उस हिसाब का नहीं है कि बच्चे वहां सुरक्षित रहेंगे। इस हालत में मुख्यमंत्री नीतीश कुछ नहीं कर पा रहे हैं, तो साफ दिख रहा है कि उन्हें लोगों ने घेर रखा है। उनके हाथ में कुछ नहीं है। अब नीतीश कुमार की कोई बात नहीं सुन रहा है।