ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

सीएम नीतीश के ऐलान को तेजस्वी ने ऐतिहासिक फैसला बताया, कहा.. बिहार का सपना करना है साकार

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान से ऐलान किया है कि युवाओं को 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएगी. इसपर डिप्टी स

सीएम नीतीश के ऐलान को तेजस्वी ने ऐतिहासिक फैसला बताया, कहा.. बिहार का सपना करना है साकार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान से ऐलान किया है कि युवाओं को 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएगी. इसपर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है. जनता की असल मुद्दा यही है. बिहार के हर एक नौजवान के दिल में जो उम्मीद और ख्वाहिश थी, हमलोग साथ मिलकर उसपर काम कर रहे हैं.


डिप्टी सीएम ने कहा कि जनता की असल मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए. सीएम नीतीश ने जो ऐलान किया है, उसपर चर्चा होने की जरूरत है. 4-5 दिनों से सब लोग कर रहे थे कि आप नौजवानों को कब रोजगार दीजियेगा. आज सीएम ने गांधी मैदान से ऐलान कर दिया है. इससे बड़ा अब क्या होगा. उन्होंने घोषणा किया है कि हमलोग साथ मिलकर युवाओं को नौकरी देने का काम करेंगे. 


तेजस्वी यादव ने कहा कि बेरोजगारी हटाना हमलोगों का सबसे बड़ा मुद्दा रहा है. हम लगातार इस मुद्दे का जिक्र करते रहे हैं. जनता ने मुझे वोट भी इसी मुद्दे पर दिया है. बेरोजगारी मुद्दा रहा है और इसे हटाने के लिए हम साथ मिलकर काम करेंगे. डिप्टी सीएम ने ट्विटर पर लिखा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गाँधी मैदान से ऐतिहासिक ऐलान किया है. 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएगी. जज़्बा है बिहारी, जुनून है बिहार, उत्तम बिहार का सपना करना है साकार. 

टैग्स