ब्रेकिंग
बिहार की जेलों में अब मनमानी पड़ी भारी! बवाल किया तो पैरोल बंद, मोबाइल मिला तो 3 साल की सजाBihar News : शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश! ट्रेनिंग से गायब हुए तो होगी कार्रवाई, 100% अटेंडेंस अनिवार्यबिहार में घर-दुकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 50 लाख तक के निर्माण पर अब नहीं देना होगा 1% सेसबिहार में फिर बदलेगा मौसम! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट; पटना का क्या हाल?बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार की जेलों में अब मनमानी पड़ी भारी! बवाल किया तो पैरोल बंद, मोबाइल मिला तो 3 साल की सजाBihar News : शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश! ट्रेनिंग से गायब हुए तो होगी कार्रवाई, 100% अटेंडेंस अनिवार्यबिहार में घर-दुकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 50 लाख तक के निर्माण पर अब नहीं देना होगा 1% सेसबिहार में फिर बदलेगा मौसम! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट; पटना का क्या हाल?बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी

CM नीतीश का बड़ा एलान, कहा ... राजधानी में मीडियाकर्मी को भी मिलेगा आवास, बस करना होगा ये काम

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुबह के मीडिया कर्मियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा है कि अब राजधानी पटना में कार्यरत मीडिया कर्मियों को रहने के लिए अधि

CM नीतीश का बड़ा एलान, कहा ...  राजधानी में मीडियाकर्मी को भी मिलेगा आवास, बस करना होगा ये काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुबह के मीडिया कर्मियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा है कि अब राजधानी पटना में कार्यरत मीडिया कर्मियों को रहने के लिए अधिक तकलीफ नहीं उठानी पड़ेगी बल्कि राज्य सरकार यथासंभव इनकी मदद करेगी।


दरअसल, सीएम नीतीश कुमार आज सुबह लोहिया चक्रपथ का निरीक्षण करने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज बिहार में विकास हो रहा है यह देखकर काफी अच्छा लग रहा है। यहां इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां कई पुराने मकान है इसको तोड़कर नए मकान बनाए जाएंगे और यदि मीडिया कर्मी चाहे तो उन्हें भी इन आवास में रहने का जगह प्रदान किया जाएगा।


सीएम ने कहा कि- आप लोग यदि चाहिएगा तो  मकान आप लोग को भी दे देंगे हमलोग। आप लोग चिंता मत करिए। हालांकि,अभी इसमें तीन साल का समय लगेगा। इसमें कोई समस्या नहीं है। कितना अच्छा होगा सबकोई एक साथ रहेगा और सुंदर तरीके से रहेगा। ये सब विकास देखकर हर किसी को बढ़िया लगेगा।


इसके आलावा विपक्षी दलों के तरफ से काम नहीं करने के आरोपों का भी जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि, कौन क्या बोलता है उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। आज हर कोई जान रहा है की हम क्या करते हैं और क्या नहीं करते हैं। विपक्ष के लोग बोल रहे हैं तो उनको बोलने दिगिए हम उनकी बातों पर वैसे भी अधिक ध्यान नहीं देते हैं। उनका काम है बोलना, बोलते रहे। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।