ब्रेकिंग
नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

सीएम नीतीश का आज जनता दरबार, जानिए क्यों ख़ास होने वाला है दिन

PATNA: आज महीने का पहला सोमवार है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जनता दरबार लगने वाला है। अलग-अलग विभाग के फरियादी सीएम के सामने अपनी शिकायत लेकर पहुंचेंगे। आज का दरबार इस

सीएम नीतीश का आज जनता दरबार, जानिए क्यों ख़ास होने वाला है दिन
First Bihar
2 मिनट

PATNA: आज महीने का पहला सोमवार है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जनता दरबार लगने वाला है। अलग-अलग विभाग के फरियादी सीएम के सामने अपनी शिकायत लेकर पहुंचेंगे। आज का दरबार इसलिए भी ख़ास माना जा रहा है क्योंकि उदयपुर हत्याकांड, अग्निपथ पर बवाल सहित देश में छिड़े कई हिंसक मामलों पर नीतीश ने अब तक चुप्पी साध रखी है, लेकिन आज वे कुछ सेलेक्टेड मीडिया एजेंसीज से इन मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। 


आपको बता दें कि नीतीश कुमार आज जनता दरबार में गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, निगरानी विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, मद्य निषेध विभाग, खान भूतत्व विभाग से जुड़ी शिकायतें सुनेंगे। जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों की शिकायतों का ऑन स्पॉट समाधान करने की कोशिश करते हैं।  पहले सोमवार को होने वाले जनता दरबारों में सबसे अधिक फ़रियाद जमीन विवाद और पुलिस से जुड़ा हुआ आया है।


जनता दरबार में एंट्री पाने के लिए कुछ प्रक्रिया होती है, जिसका पालन करने के बाद ही आप अपनी शिकायत लेकर दरबार में जा सकते हैं। इसके लिए पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है, जिसके बाद आपको आधिकारिक कॉल जाएगा। चयनित आवेदकों को ही जिला प्रशासन के माध्यम से ही जनता दरबार में लाया जाता है। 

टैग्स