ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

CM नीतीश आज JDU नेताओं के साथ करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, कोरोना महामारी से मुकाबले के लिए होगा संवाद

PATNA : मंगलवार को सर्वदलीय बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जेडीयू नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने वाले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तकरीबन 11 बजे वीडियो कॉन्फ्

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : मंगलवार को सर्वदलीय बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जेडीयू नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने वाले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तकरीबन 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य भर के जेडीयू नेताओं से जुड़ेंगे। पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं से नीतीश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना महामारी पर संवाद करेंगे। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जेडीयू के जो नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ेंगे उनसे सीएम नीतीश खुद महामारी को लेकर जमीनी स्तर पर फीडबैक लेंगे। साथ ही साथ सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं और प्रवासी मजदूरों को बाहर से लाने की व्यवस्था को लेकर नीतीश अपनी पार्टी के नेताओं को जानकारी देंगे। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार आज के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में महामारी के बीच जेडीयू नेताओं की भूमिका तय कर सकते हैं। 


नीतीश कुमार इसके पहले पार्टी के जिलाध्यक्ष और संगठन प्रभारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर चुके हैं। सीएम नीतीश ने दो दिन पहले पार्टी के कुछ सांसदों और विधान पार्षदों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की थी। मंगलवार की शाम सर्वदलीय बैठक में नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत अन्य दलों के नेताओं के साथ मौजूदा संकट पर चर्चा की थी।

टैग्स