ब्रेकिंग
मधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायत

सीएम नीतीश कल से 4 जिलों के दौरे पर जाएंगे, पश्चिम चंपारण में कई योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार से 4 जिलों के दौरे पर होंगे। सीएम नीतीश सबसे पहले पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित मैनाटार पहुंचेंगे, जहां वह रामपुरवा उच्च विद्यालय

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार से 4 जिलों के दौरे पर होंगे। सीएम नीतीश सबसे पहले पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित मैनाटार पहुंचेंगे, जहां वह रामपुरवा उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम से कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। मैनाटार में सीएम के कार्यक्रम को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नीतीश कुमार एक साथ यहां कई योजनाओं की शुरुआत करने के बाद लोगों को संबोधित भी करेंगे। 


इस कार्यक्रम के बाद सीएम नीतीश वाल्मीकि नगर गंडक बराज पर बनाए गए सुरक्षात्मक बांध का निरीक्षण करेंगे। सरकार की तरफ से सुरक्षात्मक बांध पर कराए गए निर्माण का नीतीश कुमार जायजा लेंगे। नीतीश कुमार वाल्मीकि नगर गेस्ट हाउस के सामने नवनिर्मित इको पार्क का भी उद्घाटन करेंगे। शुक्रवार को नीतीश कुमार वाल्मीकि नगर गेस्ट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 

शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधेपुरा, किशनगंज और पूर्णिया जिलों के दौरे के लिए निकल जाएंगे। इन सभी जिलों में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद कर दी गई है। सीएम नीतीश हेलिकॉप्टर से बेतिया पहुंचेंगे।


टैग्स