ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशनसीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन

अराजकता की गोद में बिहार, विजय सिन्हा बोले- सबकुछ देख धृतराष्ट्र बनें हैं नीतीश

NAWADA: बिहार में बढ़ती अपराध की घटनाओं को लेकर बीजेपी ने एक बार फिर से महागठबंधन की सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। बीजेपी के तमाम नेता अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डि

अराजकता की गोद में बिहार, विजय सिन्हा बोले- सबकुछ देख धृतराष्ट्र बनें हैं नीतीश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NAWADA: बिहार में बढ़ती अपराध की घटनाओं को लेकर बीजेपी ने एक बार फिर से महागठबंधन की सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। बीजेपी के तमाम नेता अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर हमलावर बने हुए हैं। बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बिहार की जनता अपराधियों के आतंक से कराह रही है बावजूद मुख्यमंत्री धृतराष्ट्र बने हुए हैं। वहीं तेजस्वी पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार के डिप्टी सीएम सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, जनता को उनसे कोई आशा नहीं रखनी चाहिए।


नवादा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने 6 लोगों की खुदकुशी पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में लोगों में असमानता और क्रूरता बढ़ने के कारण बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। सरकार की प्रशासनिक विफलता के कारण बिहार की गरीब जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बिहार की जनता बढ़ते अपराध के कारण त्रस्त हो गई है लेकिन मुख्यमंत्री को यह दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सबकुछ जानते हुए भी धृतराष्ट्र बने हुए हैं।


वहीं इस दौरान उन्होंने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव लालू परिवार द्वारा बनाए गए नेता हैं न कि जनता ने उन्हें लीडर बनाया है। बिहार की जनता को तेजस्वी यादव से कोई अपेक्षा नहीं है। तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद से भी बिहार की जनता को कोई आशा नहीं थी। लालू के विकल्प के तौर पर ही बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को नेता बनाया था लेकिन नीतीश ने एक बार फिर बिहार को उसी अराजकता की गोद में लाकर बैठा दिया। इसके लिए बिहार के लोग नीतीश कुमार को कभी माफ नहीं करने वाले हैं।