ब्रेकिंग
लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट✦नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से SBI ATM काटकर कैश लेकर फरार, वायरल CCTV फुटेज देखिये✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 23 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦नालंदा में प्रभारी हेडमास्टर निलंबित, क्लास में सोते मिले शारीरिक शिक्षक पर भी होगी कार्रवाई✦फजीहत के बाद कुशवाहा की पार्टी का एक्शन, राम पुकार सिन्हा को 6 साल के लिए RLM से निकाला; बागी विधायकों पर कार्रवाई कब?✦लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट✦नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से SBI ATM काटकर कैश लेकर फरार, वायरल CCTV फुटेज देखिये✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 23 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦नालंदा में प्रभारी हेडमास्टर निलंबित, क्लास में सोते मिले शारीरिक शिक्षक पर भी होगी कार्रवाई✦फजीहत के बाद कुशवाहा की पार्टी का एक्शन, राम पुकार सिन्हा को 6 साल के लिए RLM से निकाला; बागी विधायकों पर कार्रवाई कब?

बख्तियारपुर सीढ़ी घाट के निरीक्षण के दौरान CM नीतीश को याद आए पुराने दिन, कहा..मेरा बचपन यही बीता, इसी घाट पर नहाते थे

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बख्तियारपुर पहुंचे थे जहां उन्होंने कई योजनाओं का निरीक्षण और उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई अधिकारी थे। बख्तियार

बख्तियारपुर सीढ़ी घाट के निरीक्षण के दौरान CM नीतीश को याद आए पुराने दिन, कहा..मेरा बचपन यही बीता, इसी घाट पर नहाते थे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बख्तियारपुर पहुंचे थे जहां उन्होंने कई योजनाओं का निरीक्षण और उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई अधिकारी थे। बख्तियारपुर प्रखंड के घनसुरपुर स्थित गंगा चैनल के प्रस्तावित लिंक का निरीक्षण सहित कई निर्माण कार्य का भी उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। 


इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर के सीढी घाट भी गये जहां गंगा घाट एवं पाथ वे का भी उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान गंगा घाट पर अपने बचपन के दिन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वो बचपन में यहां नहाते थे। इस घाट का सौंदर्यीकरण बेहतर ढंग से करने का निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिया। 


जिसके बाद उन्होंने बख्तियारपुर स्थित गणेश हाई स्कूल भवन के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। फिर बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। वही बख्तियारपुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर बटन दबाकर इसकी शुरुआत की। 


टैग्स