ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

CM के दिल्ली दौरे पर LJP(R) का बड़ा हमला, कहा.. नीतीश नाश के प्रतीक, जहां जाते हैं विनाश ही करते हैं

PATNA : बिहार में महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने की मुहिम में जुट गए हैं। अपने इसी मिशन के तहत मुख्यमंत्

CM के दिल्ली दौरे पर LJP(R) का बड़ा हमला, कहा.. नीतीश नाश के प्रतीक, जहां जाते हैं विनाश ही करते हैं
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बिहार में महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने की मुहिम में जुट गए हैं। अपने इसी मिशन के तहत मुख्यमंत्री तीन दिनों के दिल्ली दौर पर हैं, जहां वे विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर जहानाबाद के पूर्व सांसद और लोजपा नेता अरुण कुमार ने पर बड़ा हमला बोला है। अरुण कुमार ने कहा है कि नीतीश कुमार नाश के प्रतीक हैं और जहां जाते हैं नाश ही करते हैं। विपक्ष के लोगों को सोंचना होगा कि नीतीश जाने पर कही वह विपक्ष की भूमिका भी न खो दे।


पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कहा है कि बीजेपी ने अपनी ताकत देकर नीतीश को सत्ता के शिखर पर पहुंचाने का काम किया था। नीतीश कुमार बिहार में असफल रहे लेकिन देश में सफल होने की उनकी मंशा है लेकिन देश की जनता को ऐसा नहीं लगता है। उत्तर प्रदेश में सौ से अधिक सीटों पर चुनाव लड़े लेकिन वहां मुंह की खानी पड़ी। नीतीश कुमार बिहार के बाहर तो रिजेक्टेड हैं ही बिहार से भी रिजेक्ट कर दिए गए हैं। 


लोजपा नेता ने कहा कि जिस दौर में बीजेपी ने नीतीश की राजनीत को निखारा उससे उनकी की ऊंचाई बढ़ी लेकिन लेकिन उनके नेतृत्व में बिहार में मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड, सृजन घोटाला समेत कई घोटाले सामने आए। ऐसे नकली आदमी को देश की सत्ता सौंपने का जनता की कोई मंशा नहीं है। नीतीश की पूछ सिर्फ इसलिए हो रही है कि वो एनडीए से निकलकर महागठबंधन में गए हैं। वहीं जेडीयू में टूट के बीजेपी के दावे पर उन्होंने कहा कि जेडीयू पहले से ही टूटी हुई है उसे तोड़ने की कोई जरूरत नहीं हैं।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार नाश के प्रतीक हैं, जहां जाते हैं नाश ही करते हैं। विपक्ष को सोंचना होगा कि वह विपक्ष में रहेगा या विपक्ष की हैसियत को भी खो देगा। इतना तो तय है कि इनके जाने से आने वाले दिनों में विपक्ष अपनी हैसियत खो देगा। नीतीश कुमार हर मिनट पलटते रहते हैं, इसलिए तेजस्वी यादव ने उन्हें जो पलटू चाचा की उपाधि दी थी वह बिल्कुल सही थी। अरुण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार मान चुके हैं कि उन्होंने 15 वर्षों में बिहार की जनता को धोखा देने का काम किया है। नीतीश कुमार जैसे नेताओं के कारण लोगों का विश्वास राजनीतिज्ञों से उठता जा रहा है।