ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

छुट्टी से लौटे जगदानंद ने कहा - कुढ़नी में जनता और उन्मादी के बीच की लड़ाई , हर एक मतदाता के पास जाएंगे महागठबंधन के नेता

PATNA : लंबी छुट्टी के बाद वापस लौटे राजद के प्रदेश अध्य्क्ष जगदानंद सिंह ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक किया। इस बैठक के बाद बाहर आए जगदानं

छुट्टी से लौटे जगदानंद ने कहा - कुढ़नी में जनता और उन्मादी के बीच की लड़ाई , हर एक मतदाता के पास जाएंगे महागठबंधन के नेता
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लंबी छुट्टी के बाद वापस लौटे राजद के प्रदेश अध्य्क्ष जगदानंद सिंह ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक किया।  इस बैठक के बाद बाहर आए जगदानंद सिंह ने बिहार के कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया। जगदानंद सिंह ने कहा कि, कुढ़नी में जनता और भारत तो लूटने वाले की लड़ाई है, इसलिए यहां जनता सही फैसला करेगी। 


राजद के प्रदेश अद्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि, बिहार में महागठबंधन विशेषकर इस देश में उन्मादी और दंगाई के खिलाफ जो जनता की एकता है उसका एक स्वरूप है। इसके साथ ही उन्होंने कुढ़नी उपचुनाव को लेकर कहा कि, हमलोगों ने यह तय किया है कि हमारा एक - एक कार्यकर्त्ता इसको लेकर प्रचार करेगा। इसी कड़ी में आज हमारे पार्टी के नेता वहां मौजूद हैं। इसके बाद भी कल हमारे पार्टी और भी नेता वहां जाएंगे। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, कहने को तो कुढ़नी बिहार का एकमात्र विधानसभा इलाका है, लेकिन यहां की लड़ाई जनता और इस देश की अखंडता को चुनौती देने वाले लोग, देश को अलग - अलग बांटने वाले लोग की है। कुढ़नी में यह मालूम चलेगा की जब जनता एकसाथ हो जाती है तो कैसे देश की बड़ी - बड़ी सलतनत हिल जाती है। यह एक नए बिहार और नए भारत की सरकार बन रही है। 


जगदानंद ने कहा कि, कुढ़नी विधानसभा चुनाव मोदी सरकार को एक चुनौती है। भाजपा के लोग ने उन्माद फैलाने का काम किया है, जबकि हमलोग गांव के लोग हैं।  हमलोग खेत में काम में काम करने वाले लोग के प्रतिनिधि हैं। अब बचे हुए दिनों में हमारी पार्टी कुढ़नी में हर एक मतदाता के घर जाकर उनसे महागठबंधन के लिए वोट मांगेंगे। इसी को लेकर आज हमारा बैठक भी हुआ है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें