ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

'चुप रहिए, बैठिए न, बीच में मत बोलिए, अभी आपको भी बता देंगे ....,' सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर बोले ललन सिंह ... मोदी के वादे केवल जुमले

DELHI : संसद में अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में बोलते हुए एक बार फिर से ललन सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। जेडीयू के साथ-साथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है

'चुप रहिए, बैठिए न, बीच में मत बोलिए, अभी आपको भी बता देंगे ....,' सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर बोले ललन सिंह ... मोदी के वादे केवल जुमले
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

DELHI : संसद में अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में बोलते हुए एक बार फिर से ललन सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। जेडीयू के साथ-साथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि - मुझे आश्चर्यचक तब होता है जब मणिपुर की चर्चा होती है और वहां डबल इंजन की सरकार है। इसके बाद जो जब इन पर सवाल किया जाता है तो सत्ता पक्ष के जो लोग हैं वह विभिन्न राज्यों के छिटपुट मामलों को बताना शुरू कर देते हैं। यह उचित नहीं है मणिपुर की घटना को आप इतने हल्के में नहीं ले सकते हैं। आज मणिपुर में घटना हुई है, कल मिजोरम में होगी परसों नागालैंड में होगी। इस एक घटना से पूरा पूर्वोत्तर का सीमा प्रभावित है। इसके बावजूद इसकी गंभीरता को कोई नहीं समझ रहा है इसकी गंभीरता को लेकर सत्ता पक्ष में कोई बात करने को तैयार नहीं है।


ललन सिंह ने कहा कि हकीकत यह है कि भाजपा के नेताओं को यह मालूम ही नहीं है कि मणिपुर में क्या हुआ है, मैं वहां गया था और जब देखा उसके अनुसार दो समुदाय के बीच कितनी दूरी बढ़ गई है कि उसको कम करना बहुत मुश्किल है। जितने हल्के में भाजपा के लोग इसे समझ रहे हैं उतने हल्के में इसको नहीं आंका जा सकता है। इसी बीच भाजपा के नेता ठोकने लगे तो ललन सिंह ने कहा चुप रहिए बीच में मत बोलिए अभी आपको ही बताएंगे।


ललन सिंह ने कहा कि- लाखों जवानों ने नियमित सेना की भर्ती में भाग लिया और उनका नियुक्ति पत्र फाड़कर फेंक दिया गया और 4 साल का अग्निवीर बना दिया गया। देश के प्रधानमंत्री ने कहा था दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। पूरी दुनिया से काला धन लाएंगे।हर गरीब के खाते में 10 से 15 लाख रुपये पहुंचाएंगे। काला धन लाने की बात छोड़ दीजिए विजय माल्या और नीरव मोदी काला धन आपकी आंख के नीचे से विदेश चला गया। आपदेश की जनता को छल रहे हैं। 


इसके साथ ही ललन सिंह ने कहा कि- जिस हवाई अड्डे का काम भी शुरू नहीं हुआ इन्होंने उको भी बनवा दिया। लखीसराय में जाकर मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने इंजीनियरिंग कॉलेज बनवाया कि नहीं बनवाया। हर घर जल पहुंचाया कि नहीं है। सब झूठ है। मोदी सरकार ने पेयजल के लिए एक पैसा नहीं दिया। ललन कहा कि पिछले वर्ष आज ही के दिन 9 अगस्त 2022 को बिहार में नीतीश कुमार ने भाजपा से अलग होकर महागठबंधन की सरकार बनाई थी।उस दिन से ही केंद्र की मोदी सरकार को तितली लग गई। इन लोगों का देह खुजला रहा है और अब लालू परिवार के पीछे अपने तीन तोते लगा दिए हैं।ललन सिंह ने कहा कि लालू परिवार पर छापा पड़वाने के पीछे मुख्य कारण ही बिहार में बना महागठबंधन है।


इधर, विपक्षी दलों की एकजूटता को लेकर ललन सिंह ने कहा कि- विपक्षी दलों के एकजुट होने से केंद्र सरकार घबरा गई है। अगले साल होने वाले चुनाव में भाजपा की हार तय है। वहीं ललन सिंह के बोलने के दौरान जब सत्ता पक्ष की ओर से टोकाटाकी हुई तो ललन सिंह ने आक्रामक अंदाज में कहा, बिहार में बारे में क्या A. B. C. D. जानते हो.. इस बार के चुनाव में बिहार में 40 लोकसभा सीटें हारोगे। इसलिए चुप रहो और बीच में मत बोलो। अभी आपका भी सबकुछ बता देंगे।