ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

विधानसभा चुनाव के लिए नीतीश ने खुद संभाली कमान, आज पार्टी दफ्तर में नेताओं कार्यकर्ताओं से मिलेंगे

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने खुद कमान संभाली हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से जेडीयू ऑफिस में पार्टी के समर्पित नेताओं और

विधानसभा चुनाव के लिए नीतीश ने खुद संभाली कमान, आज पार्टी दफ्तर में नेताओं कार्यकर्ताओं से मिलेंगे
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने खुद कमान संभाली हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से जेडीयू ऑफिस में पार्टी के समर्पित नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात का सिलसिला शुरू कर रहे हैं. कोरोना काल के बाद ऐसा पहली बार होगा जब मुख्यमंत्री अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से वन टू वन मीटिंग करेंगे. जेडीयू सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री आज शाम 4 बजे के आसपास स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे और वहां जेडीयू के हार्डकोर नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.



जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार केवल उन्हें नेताओं और कार्यकर्ताओं से वन टू वन मीटिंग करेंगे जिन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए पहले से वक्त मांगा है. जेडीयू मुख्यालय ने ऐसे नेताओं की एक लिस्ट तैयार की है जो मुख्यमंत्री से मिलना चाहते हैं. इन नेताओं को आज जेडीयू कार्यालय बुलाया गया है. मुख्यमंत्री तकरीबन 2 घंटे तक जदयू कार्यालय में रहेंगे और इस दौरान वह चुनाव और संगठन को लेकर नेताओं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे पार्टी का अगर कोई भी नेता या कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से अचानक मुलाकात करना चाहेगा तो यह संभव नहीं हो पाएगा. क्योंकि मुलाकात को लेकर लिस्ट पहले से तैयार रखी गई है.

अब तक संगठन और चुनाव जैसे मुद्दों पर पार्टी के दूसरे नेताओं पर भरोसा करने वाले नीतीश कुमार इस बार खुद इन जिम्मेदारियों को उठा रहे हैं. मुख्यमंत्री नहीं चाहते हैं कि नेताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उनके संबंधों में कोई दूसरा हो. मुख्यमंत्री चुनाव की तैयारियों और संगठन की स्थिति जनता के मिजाज को लेकर सीधा फीडबैक लेना चाहते हैं. कोराना काल के दौरान बड़ी तादाद में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए वक्त मांगा था और अब उसी के मुताबिक मुख्यमंत्री जेडीयू कार्यालय में वन टू वन संवाद के लिए उपलब्ध होंगे.