ब्रेकिंग
Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...✦Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...✦Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या

अपनी शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंचा भाकपा माले, बिहार की इन सीटों पर गड़बड़ी का आरोप लगाया

PATNA: लोकसभा चुनाव के सात चरणों की वोटिंग सपन्न होने के बाद भाकपा माले अब अपनी शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंच गई है। भाकपा माले में फॉर्म 17 सी का मामला चुनाव आयोग के समक्ष उठाया है

अपनी शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंचा भाकपा माले, बिहार की इन सीटों पर गड़बड़ी का आरोप लगाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव के सात चरणों की वोटिंग सपन्न होने के बाद भाकपा माले अब अपनी शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंच गई है। भाकपा माले में फॉर्म 17 सी का मामला चुनाव आयोग के समक्ष उठाया है। सीपीआई (एमएल) ने आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार की ज्यादातर बूथों पर फॉर्म 17 सी उपलब्ध नहीं कराया गया।


इस मामले को लेकर भाकपा माले ने दिल्ली और पटना में चुनाव आयोग से शिकायत की है और 17सी को सार्वजनिक करने की मांग की है। माले ने आरोप लगाया है कि सातवें चरण के चुनाव में आरा, काराकाट, नालंदा लोकसभा सीट के अलावे अगिआंव विधानसभा उपचुनाव में अधिकतर बूथों पर पीठासीन पदाधिकारी द्वारा फॉर्म 17सी नही दिया गया।


भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य और केंद्रीय कमेटी के सदस्य राजीव डिमरी ने दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग से शिकायत की है जबकि पोलित ब्यूरो सदस्य संजय शर्मा और मीडिया प्रभारी परवेज ने बिहार में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।