ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकBihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनक

चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में करेंगे सरेंडर, 6 अलग-अलग थानों में दर्ज है FIR

PATNA : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह शनिवार यानी आज कोर्ट में पेश होंगे। पवन सिहं चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट में सरेंडर करेंगे। पवन सिंह लोकसभा चुनाव में

चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में करेंगे सरेंडर, 6 अलग-अलग थानों में दर्ज है FIR
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह शनिवार यानी आज कोर्ट में पेश होंगे। पवन सिहं चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट में सरेंडर करेंगे। पवन सिंह लोकसभा चुनाव में काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार थे। लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के क्रम में पवन सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन मामले में काराकाट लोक सभा के अलग-अलग 6 थानों FIR दर्ज हुआ था। 


जानकारी के अनुसार,आज पवन सिंह कोर्ट में पेश होंगे। पवन सिंह की पेशी के बाद कोर्ट फैसला लेगा की उनकी गिरफ्तारी होगी या नहीं। मिली जानकारी अनुसार व्यवहार न्यायालय बिक्रमगंज के कोट न:-3 में आज 11 बजे पवन सिंह की पेशी होगी। इसकी जानकारी भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के अधिवक्ता ने दी है। 


बता दें कि, पवन सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने जदयू और राजद के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर भी दी थी। चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान पवन सिंह ने रोड शो भी किया था। रोड शो के बाद ही पवन सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन के कई मामले दर्ज हुए थे। रोहतास जिले के अलग-अलग थानों में पवन सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन के 6 मामले दर्ज किए गए थे। जिसकी पुष्टि रोहतास पुलिस ने की थी।  


उधर, इसी मामले में आज पवन सिंह कोर्ट में सरेंडर करने वाले हैं। मालूम हो कि केस दर्ज होने के बाद बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया था कि भोजपुरी के अभिनेता पवन सिंह को जितने गाड़ी की परमिशन दी गई थी। उससे कहीं अधिक वाहन का उन्होंने अपने रोड शो में प्रयोग किया। जिसको लेकर अलग-अलग थानों में उन पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।