ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

चिराग पासवान का दावा- JDU से ज्यादा सीटें जीतेगी LJP, नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बाद कर दिया

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान के तेवर नीतीश कुमार पर लगातार सख्त होते जा रहे हैं. चिराग पासवान ने आज नीतीश कुमार ताबड़तोड़ हमला किया है. उन्होंने दावा किया

चिराग पासवान का दावा- JDU से ज्यादा सीटें जीतेगी LJP, नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बाद कर दिया
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान के तेवर नीतीश कुमार पर लगातार सख्त होते जा रहे हैं. चिराग पासवान ने आज नीतीश कुमार ताबड़तोड़ हमला किया है. उन्होंने दावा किया है कि इस बार के चुनाव में जेडीयू से ज्यादा सीटें लोजपा जीतने जा रही है. उन्होंने कहा है कि 15 सालों की बात कर रहे नीतीश पिछले 5 साल में किये गये काम का हिसाब क्यों नहीं दे रहे हैं. उन्होंने जनता से अपील की है कि अगर नीतीश या उनके मंत्री-विधायक वोट मांगने आयें तो जनता उनसे पिछले 5 सालों का हिसाब मांगे.

जेडीयू से ज्यादा सीटें लोजपा को मिलेंगी

चिराग पासवान ने आज नीतीश कुमार पर कई ट्वीट किये. उन्होंने कहा कि बिहार में इस दफे जेडीयू से ज्यादा सीटें एलजेपी जीतने जा रही है. लोजपा नया और युवा बिहार बनायेगी. 

फरेब कर रहे हैं नीतीश, बिहार को बर्बाद कर दिया 

चिराग ने कहा है कि नीतीश कुमार का कामकाज जीरो रहा. वे अपने पांच साल के कार्यकाल पर क्यों नहीं कुछ बोल रहे. बिहार की जनता को जान बूझ कर पिछले पांच सालों के काम को नहीं बताया जा रहा है. पिछले पांच साल के कार्यकाल पर कुछ नहीं बोलना फरेब है. सिर्फ कुर्सी के खेल में बिहारियों को बर्बाद कर दिया गया. 

अफसरों का राज

चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार में अफसरों का राज चल रहा है. जिस सात निश्चय की बात की जा रही है उसमें से कोई भी निश्चय पूरा नहीं हुआ. उन्होंने जनता से अपील की है कि जब नीतीश कुमार या उनके मंत्री-विधायक वोट मांगने आयें तो लोग उनसे पूछे कि सरकार ने पिछले पांच साल में क्या किया है. नीतीश कुमार से लोग पूछें कि उन्होंने सात निश्चय में से कौन सा निश्चय पूरा किया है.

टैग्स