ब्रेकिंग
धरती के भगवान की करतूत: मरीज के दाहिने पैर में था फ्रैक्चर, डॉक्टर ने बाएं पैर पर चला दी कैंची, अब देना होगा 8 लाख रूपये का हर्जानाPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, दो घंटे बाद काम पर वापस लौटेजेल में बंद पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, सिख विरोधी दंगों के मामले में काट रहे थे उम्रकैद की सजादिवंगत बीजेपी नेता के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, बिहार की कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेराDEO रहते विवादों में रहे अधिकारी पर EOU रेड, नकदी से लेकर सोना-चांदी व अन्य कागजात बरामद, 3.44 Cr की बेहिसाब संपत्ति का मामलाधरती के भगवान की करतूत: मरीज के दाहिने पैर में था फ्रैक्चर, डॉक्टर ने बाएं पैर पर चला दी कैंची, अब देना होगा 8 लाख रूपये का हर्जानाPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, दो घंटे बाद काम पर वापस लौटेजेल में बंद पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, सिख विरोधी दंगों के मामले में काट रहे थे उम्रकैद की सजादिवंगत बीजेपी नेता के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, बिहार की कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेराDEO रहते विवादों में रहे अधिकारी पर EOU रेड, नकदी से लेकर सोना-चांदी व अन्य कागजात बरामद, 3.44 Cr की बेहिसाब संपत्ति का मामला

चिराग पासवान ने जतायी चिंता, कहा- बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं

PATNA : बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने चिंता जतायी। सीतामढ़ी में दारोगा के शहीद होने पर चिराग ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था चरमा गई है।

चिराग पासवान ने जतायी चिंता, कहा- बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने चिंता जतायी। सीतामढ़ी में दारोगा के शहीद होने पर चिराग ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था चरमा गई है। बिहार में हो रही आपराधिक घटनाएं आए दिन सुर्खियां बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जिनके कधों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है यदि वही असुरक्षित हैं तो भला आमलोग कैसे सुरक्षित रह सकते हैं। गृह विभाग खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देख रहे हैं ऐसे में इस तरह की घटनाएं चिंताजनक है। दिल्ली से पटना लौटने के बाद लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने यह बातें कही।


लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नीतीश सरकार ने फैसला लिया था कि दलित की हत्या होने पर घर के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी लेकिन क्या किसी को नौकरी दी गई? कोई एक परिवार हमें दिखा दिजिए जिसे नीतीश कुमार ने नौकरी दी हो। चुनाव के दौरान इसे दलित कार्ड भी कहा गया था। आश्चर्य तो तब होगा जब सरकार के इस फैसले के संबंध में प्रशासन से पूछेंगे तब यही पता चलेगा कि इसका कोई नोटिफिकेशन अब तक नहीं आया है।