ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चिराग पासवान ने सीएम नीतीश और तेजस्वी को घेरा, जातिगत जनगणना की खोल दी पोल

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर एक साथ हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक

चिराग पासवान ने सीएम नीतीश और तेजस्वी को घेरा, जातिगत जनगणना की खोल दी पोल
First Bihar
2 मिनट

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर एक साथ हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जाति जनगणना पर बात कर रहे हैं। लेकिन इसके पीछे की सच्चाई कुछ और है। अगर इन्हें बिहार में जातिगत जनगणना कराना होता तो ये बंद कमरे में मुलाक़ात नही करते। 


चिराग ने नीतीश को कहा, आपको कौन रोक रहा है? आप तो प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। केंद्र सरकार ने आपको स्पष्ट कर दिया कि हम जातिगत जनगणना नहीं कराने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आपने प्रधानमंत्री से मुलाकात भी की थी। उस वक्त नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी आपके साथ मौजूद थे, फिर आज आपको 1 घंटे बंद कमरे में क्या बातचीत करने की जरूरत पड़ गई?



इसके अलावा चिराग पासवान पासवान ने राज्य में बढ़ रहे अपराध के साथ BPSC की प्रारंभिक परीक्षा में लीक हुए प्रश्न पत्र को लेकर भी नीतीश कुमार को घेरा है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार BPSC के क्वेश्चन पेपर लीक हो गए। इसके जांच में कुछ भी खुलासा नहीं होगा। इसके अलावा चिराग ने गोपालगंज में हुए आरजेडी नेता की हत्या पर भी सवाल उठाया है। 


टैग्स