ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

6 सितंबर को चिराग पासवान ने बुलाई लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक, चुनाव और सीटों पर हो सकता है बड़ा फैसला

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारों से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार की 119 विधानसभा सीटों तैयारी का दावा करने वाले लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने 6 सितंबर को पार्टी की

6 सितंबर को चिराग पासवान ने बुलाई लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक, चुनाव और सीटों पर हो सकता है बड़ा फैसला
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारों से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार की 119 विधानसभा सीटों तैयारी का दावा करने वाले लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने 6 सितंबर को पार्टी की संसदीय दल की बैठक बुलाई है. माना जा रहा है इस बैठक में चिराग पासवान चुनाव और एनडीए को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं.


इस बैठक को अहम इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि बिहार में विधानसभा के चुनाव तय समय पर होंगे जाहिर है साल के आखिरी में चुनाव होने हैं इस लिहाज से तैयारियों को लेकर वक्त कम बचा है. बिहार के हर राजनीतिक दल की मजबूरी है क्यों से जल्द से जल्द हर जरूरी फैसला ले लेना है. चाहे वह सीटों को लेकर हो या फिर किसी राजनीतिक खेमे में बने रहने को लेकर हो या फिर उसके खेमे को छोड़ने को लेकर ऐसे में माना जा रहा है कि चिराग पासवान भी लंबे वक्त से चला आ रहा सस्पेंस इस बैठक के बादखत्म कर सकते हैं. लोजपा सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक चिराग पासवान 119 सीटों की जगह 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का मन बना चुके हैं.


आपको बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार और लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान के बीच रिश्ते काफी तल्ख हो चुके चिराग पासवान आर पार की लड़ाई के मूड में है तो दूसरी तरफ नीतीश कुमार को लेकर भी खबर आती रही है कि वह भी चिराग पासवान को निपटा देना चाहते हैं. नीतीश कुमार करीबी नेताओं ने चिराग पासवान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और उन पर तगड़ा हमला किया था. हालांकि बीजेपी अब तक उनके साथ खड़ी रही है और आज ही बिहार के डिप्टी सीएम सीएम कुमार मोदी ने दावा किया है चिराग पासवान और नीतीश कुमार का झगड़ा क्षणिक है और इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा. बहरहाल सबकी निगाहें लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक पर टिकी होंगी क्योंकि चिराग पासवान को लेकर लंबे वक्त से या सस्पेंस रहा है कि वह एनडीए में रहेंगे या फिर बाहर जाएंगे. 

टैग्स