ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

चिराग ने बिहारियों की तरफ से अमित शाह का जताया आभार, बोले.. नीतीश जी जल्द वापसी कराएं

PATNA : राज्य के बाहर फंसे बिहारियों की घर वापसी को लेकर केंद्र सरकार के फैसले पर लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने खुशी जताई है. चिराग पासवान ने इसको लेकर केंद्रीय गृह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : राज्य के बाहर फंसे बिहारियों की घर वापसी को लेकर केंद्र सरकार के फैसले पर लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने खुशी जताई है. चिराग पासवान ने इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है. चिराग पासवान ने कहा है कि अमित शाह ने अपने इस फैसले से बिहार के उन प्रवासी मजदूरों और छात्रों को बड़ी राहत दी है जो अपने घर से दूर राज्य में फंसे हुए थे.


एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से अपील की है कि वह अब केंद्र की हरी झंडी मिलने के बाद राज्य के बाहर फंसे बिहारियों को जल्द वापस बुलाएं. चिराग पासवान ने कहा है कि हमें उम्मीद है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही बिहार के बाहर फंसे बिहारियों को वापस लाने के लिए पहल करेंगे. चिराग पासवान ने इस फैसले के लिए केंद्र सरकार को बधाई दी है.


बता दें कि 3 मई को देश में लॉक डाउन की मियाद खत्म हो रही है, लेकिन उसके पहले अपने घर से बाहर फंसे लोगों के लिए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मोदी सरकार ने परदेस में फंसे मजदूरों, छात्रों, पर्यटकों और अन्य लोगों की घर वापसी के लिए शर्तों के साथ छूट का एलान कर दिया है. जिससे बाहर फंसे लाखों बिहारी मजदूरों और छात्रों को फायदा होगा. 


टैग्स