ब्रेकिंग
छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ ✦बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ ✦बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल

चिराग पासवान ने 119 उम्मीदवारों के साथ की बैठक, NEET-JEE के मुद्दे पर भी की बात

PATNA : बिहार में कोरोना काल के दौरान विधानसभा चुनाव कराए जाने का विरोध कर रहे चिराग पासवान ने आज महत्वपूर्ण बैठक की है. चिराग पासवान ने 119 विधानसभा उम्मीदवारों के साथ वीडियो

चिराग पासवान ने 119 उम्मीदवारों के साथ की बैठक, NEET-JEE के मुद्दे पर भी की बात
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना काल के दौरान विधानसभा चुनाव कराए जाने का विरोध कर रहे चिराग पासवान ने आज महत्वपूर्ण बैठक की है. चिराग पासवान ने 119 विधानसभा उम्मीदवारों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की है. एलजेपी ने इन संभावित उम्मीदवारों के साथ चिराग पासवान ने चुनावी रणनीति और चुनाव के लिए बिहार में मौजूदा हालात को लेकर बातचीत की है.



लोक जनशक्ति पार्टी पहले ही कह चुकी है कि वह 119 विधानसभा सीटों पर अपनी चुनावी तैयारी कर रही है. पार्टी ने 119 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करके रखा हुआ है हालांकि अब तक एनडीए में सिर्फ बंटवारे को लेकर कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है. बावजूद इसके चिराग पासवान ने आज सभी 119 उम्मीदवारों के साथ घंटों चर्चा की है. एलजेपी अध्यक्ष ने सभी संभावित उम्मीदवारों को कहा है कि वह अपनी और जेईई परीक्षा देने वाले छात्रों की मदद करें.  कोरोना काल परीक्षाएं कराई जा रही है तो छात्रों को परेशानी हो सकती है और उन्हें सेंटर तक पहुंचाने में लोजपा के नेता और कार्यकर्ता हर संभव मदद करेंगे. 


चिराग पासवान ने कहा है कि उन्होंने इस मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा था और बच्चों की समस्याओं की बाबत जानकारी दी थी लेकिन बिहार सरकार ने जी और एग्जाम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की. एलजेपी अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि इस मसले पर उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार से फोन पर बातचीत की है. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को चिराग पासवान ने बताया है कि NEET और JEE की परीक्षा के दौरान छात्रों को इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है.