ब्रेकिंग
Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम

चुपचाप गुजरात घूम आये चिराग पासवान: बीजेपी के एक नेता से मुलाकात की चर्चा, लोजपा अध्यक्ष ने बताया निजी दौरा

DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी में छिड़े घमासान के बीच चिराग पासवान सोमवार को गुजरात पहुंच गये. अहमदाबाद पहुंचे चिराग पासवान एक ही दिन में वापस दिल्ली भी लौट गये. चर्चा ये है कि उ

चुपचाप गुजरात घूम आये चिराग पासवान: बीजेपी के एक नेता से मुलाकात की चर्चा, लोजपा अध्यक्ष ने बताया निजी दौरा
Editor
2 मिनट

DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी में छिड़े घमासान के बीच चिराग पासवान सोमवार को गुजरात पहुंच गये. अहमदाबाद पहुंचे चिराग पासवान एक ही दिन में वापस दिल्ली भी लौट गये. चर्चा ये है कि उन्होंने बीजेपी के एक नेता से मुलाकात की है. हालांकि चिराग इसे निजी दौरा बता रहे हैं. लोजपा के एक नेता ने फर्स्ट बिहार से कहा कि बीजेपी के किसी नेता से मुलाकात करने के लिए चिराग पासवान के अहमदाबाद जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता.

दिलचस्प बात ये है कि चिराग पासवान के गुजरात दौरे की खबर मीडिया को कौन कहे पार्टी में भी किसी को नहीं थी. अहमदाबाद के स्थानीय पत्रकारों ने चिराग के गुजरात दौरे की खबर दी. उनके मुताबिक चिराग पासवान ने बीजेपी के एक नेता से मुलाकात की है. वे नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी नेता है. हालांकि चिराग पासवान ने इसे निजी दौरा करार दिया है. 


गौरतलब है कि चिराग पासवान इन दिनों पार्टी और परिवार के भीतर महाभारत लड़ रहे हैं. इस जंग में वे बीजेपी औऱ नरेंद्र मोदी पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं. चिराग ने लगातार कहा है कि जब हनुमान का राजनीतिक वध किया जा रहा है तो राम खामोश क्यों हैं. बता दें कि विधानसभा चुनाव के समय चिराग पासवान  ने खुद को नरेंद्र मोदी का हनुमान बताया था. 

वैसे चिराग के एक करीबी लोजपा नेता ने दावा किया कि बीजेपी के किसी नेता से मुलाकात का कोई सवाल ही नहीं होता. लोजपा नेता ने कहा कि अगर चिराग अहमदाबाद गये भी होंगे तो निजी कारण से गये होंगे. आखिरकार बीजेपी में नरेंद्र मोदी औऱ अमित शाह के अलावा फैसला लेने वाला कौन है. दोनों दिल्ली में है. फिर चिराग को किसी बीजेपी नेता से मुलाकात करने अहमदाबाद जाने की जरूरत क्या है.