ब्रेकिंग
Bihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानसर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे मिला 5 किलो का IED... सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट, बड़ी साजिश नाकामसीमा पर ड्यूटी के दौरान बिगड़ी जवान की तबीयत... जम्मू-कश्मीर में निधन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाईदानापुर और बेंगलूरु के बीच हर दिन एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूलअश्लील वीडियो बना ब्लैकमेलिंग का खेल... 56 बार धमकाकर वसूले 25 लाख, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरानBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानसर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे मिला 5 किलो का IED... सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट, बड़ी साजिश नाकामसीमा पर ड्यूटी के दौरान बिगड़ी जवान की तबीयत... जम्मू-कश्मीर में निधन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाईदानापुर और बेंगलूरु के बीच हर दिन एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूलअश्लील वीडियो बना ब्लैकमेलिंग का खेल... 56 बार धमकाकर वसूले 25 लाख, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

‘चिराग पासवान अभी बउवा हैं.. उनको राजनीति का ज्ञान नहीं’ नीतीश के मंत्री का तीखा तंज

SHEKHPURA: जमई सांसद और लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पिछले दिनों कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस गठबंधन में रहते हैं, गठबंधन में शामिल दलों पर दवाब की

‘चिराग पासवान अभी बउवा हैं.. उनको राजनीति का ज्ञान नहीं’ नीतीश के मंत्री का तीखा तंज
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SHEKHPURA: जमई सांसद और लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पिछले दिनों कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस गठबंधन में रहते हैं, गठबंधन में शामिल दलों पर दवाब की राजनीति करते हैं। चिराग के इस बयान पर बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री और जमुई जिला के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने जमुई सांसद चिराग पासवान पर तीखा तंज किया है। 


दरअसल, श्रवण कुमार शुक्रवार को जमुई जाने के क्रम में शेखपुरा में रूके थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए चिराग पासवान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान अभी बच्चा और बउवा हैं, अभी उनको समझ की कमी है। राजनीति में अभी उन्हें बहुत बहुत कुछ सीखने की जरुरत है, उनके पास राजनीति का ज्ञान नहीं है। चिराग पासवान सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए और सोने के चम्मत से दूध पिलाया जा रहा है, उन्हें अभी क्या पता है?


मंत्री ने कहा कि चिराग पासवान ने न गांव देखा और ना ही गांव की गरीबी को देखी। न गांव की सड़कें देखी और ना ही गांव में बिजली देखी। जब उनका जन्म हुआ तब से तो वे नीतीश कुमार के राज में बिहार में सिर्फ विकास देख रहे हैं। पहले बिहार कहां था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को कहां पहुंचा दिया। नीतीश कुमार सिर्फ विकास की बात करते हैं दबाव की राजनीति वे कभी नहीं करते हैं।


इस दौरान उन्होंने मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना में केंद्र से सहयोग नहीं मिलने का भी आरोप लगाया और कहा कि गिरिराज सिंह जब से इस विभाग के मंत्री बने हैं तब से बिहार के साथ अनदेखी हो रही है और केंद्र से पैसा नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में सभी योजनाएं विफल हो रही हैं। बीजेपी की साजिश का ही नतीजा है कि मनरेगा में काम नहीं मिलने के कारण बिहार के लोग पलायन कर रहे हैं।