ब्रेकिंग
‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’ जमुई में युवती से छेड़खानी पर राज्य महिला आयोग सख्त, पुलिस से मांगी कार्रवाई की जानकारीबिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्ज‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’ जमुई में युवती से छेड़खानी पर राज्य महिला आयोग सख्त, पुलिस से मांगी कार्रवाई की जानकारीबिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्ज

विधानसभा चुनाव में चिराग के एक और भाई, BJP प्रत्याशी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

SAMASTIPUR : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एनडीए गठबंधन से अलग हुई एलजेपी ने बीजेपी के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है. लोजपा के तरफ से बीजेपी के खिलाफ पहले उम्मीदवार की घोषणा करते हुए एलजेपी ने रोसड़ा

विधानसभा चुनाव में चिराग के एक और भाई, BJP प्रत्याशी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एनडीए गठबंधन से अलग हुई एलजेपी ने बीजेपी के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है. लोजपा के तरफ से बीजेपी के खिलाफ पहले उम्मीदवार की घोषणा करते हुए एलजेपी ने रोसड़ा से अपने चिराग पासवान के चचेरे भाई कृष्णराज को टिकट दिया है.

कृष्णराज रोसड़ा से बीजेपी कैंडिडेट वीरेंद्र पासवास के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. अभी तक बीजेपी से मैत्री का संदेश देने वाली पार्टी एलजेपी ने बीजेपी के खिलाफ अपने पहले प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है. 

सोमवार को  एलजेपी प्रत्याशी कृष्णराज ने रोसड़ा अनुमंडल कार्यालय से नामांकन पत्र ले लिया है. कृष्ण राज 15 अक्टूबर को रोसड़ा विधानसभा के लिए नामांकन करेंगे.पार्टी कार्यकर्ताओं को नामांकन की तैयारियों में जुट जाने के लिए  भी पार्टी ने कह दिया है. 

बता दें कि रोसड़ा सीट बीजेपी के खाते में आई है और यहां से  वीरेंद्र कुमार पासवान को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है.  एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने यह कहा था कि उनकी पार्टी चुनाव मैदान में बीजेपी प्रत्याशी के सामने अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी, लेकिन अब इन सब चर्चाओं पर विराम लग गया है. एलजेपी के  मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि कृष्ण राज 15 अक्टूबर को रोसड़ा विधानसभा से एक बजे नामांकन करेंगे. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता