ब्रेकिंग
Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव

LJP पारस खेमे की प्रदेश कमिटी आज करेगी मीटिंग, चिराग की आशीर्वाद यात्रा आज नीतीश के नालंदा में

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी पर कब्जे के लिए चाचा और भतीजे के बीच सियासी दांव पर जारी है। एलजेपी पारस खेमे की तरफ से आज पटना में प्रदेश कमेटी की बैठक बुलाई गई है। चिराग पासवान से अलग

LJP पारस खेमे की प्रदेश कमिटी आज करेगी मीटिंग, चिराग की आशीर्वाद यात्रा आज नीतीश के नालंदा में
Editor
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी पर कब्जे के लिए चाचा और भतीजे के बीच सियासी दांव पर जारी है। एलजेपी पारस खेमे की तरफ से आज पटना में प्रदेश कमेटी की बैठक बुलाई गई है। चिराग पासवान से अलग होने के बाद आज पहली बार प्रदेश कमेटी की बैठक पारस खेमे की तरफ से बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रिंस राज करने वाले हैं। 


उधर एलजीपी अध्यक्ष चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा आज भी जारी रहेगी। चिराग आज नालंदा जिले में अपनी यात्रा करने वाले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में चिराग अपनी ताकत दिखाएंगे। नालंदा में आशीर्वाद यात्रा करने के बाद चिराग पासवान बेगूसराय के लिए रवाना हो जाएंगे। बेगूसराय में ही वह रात्रि विश्राम करेंगे। इसके पहले चिराग पासवान ने शनिवार को नवादा में आशीर्वाद यात्रा की थी। 



पारस खेमे की तरफ से आज होने वाली प्रदेश कमेटी की बैठक में संगठन समेत अन्य मसलों पर चर्चा होगी। एलजेपी के प्रदेश कार्यालय में यह बैठक बुलाई गई है। बैठक में दलित सेना के भी पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रदेश कमेटी की यह विस्तारित बैठक होगी। इसमें पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और सभी जिलाध्यक्ष भी शामिल होंगे। दलित सेना के सभी जिलाध्यक्ष, प्रदेश के सभी नेता और बिहार से राष्ट्रीय कमेटी में शामिल सभी पदाधिकारियों को भी बैठक में बुलाया गया है।