ब्रेकिंग
'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देश'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देश

चिराग के निशाने पर CM नीतीश, बोले ... सिर्फ नेताओं के घर तक नहीं, बिहारियों के घर तक पहुंचनी चाहिए सड़के

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच अब सड़कों की लड़ाई शुरू हो गई है। चिराग का कहना है कि सर के सिर्फ

चिराग के निशाने पर CM नीतीश, बोले ... सिर्फ नेताओं के घर तक नहीं, बिहारियों के घर तक पहुंचनी चाहिए सड़के
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच अब सड़कों की लड़ाई शुरू हो गई है। चिराग का कहना है कि सर के सिर्फ नेताओं के घर तक नहीं बल्कि बिहारियों के घर तक पहुंचने चाहिए। लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिर्फ नेताओं के घर तक पहुंचने के लिए सड़क बनाते हैं।


दरअसल, बीते दिनों लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा था कि, बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार के पास कोई योजना नहीं है। नीतीश कुमार किसी भी समस्या का समाधान नहीं कर सकते। नीतीश कुमार जीरो विजन के मुख्यमंत्री हैं और उन्हें पता ही नहीं कि समाधान क्या है। 


वहीं,  जब इन आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, आज कोई कुछ बोल दिया लेकिन रामविलास पासवान के गांव तक जाने का रास्ता नहीं हुआ करता था उनके गांव तक जाने की सड़क भी हमारी सरकार के तरफ से बनाया गया। इसके बाद अब एक बार फ़िर से नीतीश कुमार के इन जवाबों को लेकर चिराग पासवान ने उन पर हमला बोला है।


चिराग पासवान ने कहा है सर के सिर्फ नेताओं के घर तक नहीं बल्कि आम बिहारियों के घर तक पहुंचने चाहिए।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह कहना कि मेरे पिता स्व. रामविलास पासवान के घर जाने वाली सड़के उन्होंने बनवाई है, हैरत अंगेज है।


इसके आगे चिराग ने कहा कि जिस सड़क का जिक्र कर मुख्यमंत्री जी अपना विकास कार्य करवा रहे हैं, क्या उनका निर्माण उन्होंने अपने जेब से पैसे लगाकर करवाया है? उन्हें यह बताना चाहिए। मेरे घर की सड़क से अधिक जरूरत कई जिलों में और कई बिहारियों के घर तक सड़कें बनवाने की होनी चाहिए। लेकिन, इसको लेकर अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कोई विजन ही नहीं है। 


आपको बताते चलें कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार समाधान यात्रा पर लगे हुए हैं। इस तरह महाराज के तमाम जिलों में जाकर वहां चल रहे सरकारी योजनाओं की समीक्षा करते हैं और नए योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करते हैं। इसी कड़ी में जब वह खगड़िया पहुंचे थे तो चिराग पासवान ने उनके इस यात्रा पर हमला बोला था जिसके जवाब में नीतीश कुमार ने भी कहा था कि, रामविलास पासवान के घर तक जाने का रास्ता उनके द्वारा ही बनवाया गया।