ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चिराग के बाद अब सड़क पर आए शरद यादव, चर्चा में आई ये तस्वीर

DESK: एलजेपी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल (LJD) का विलय करने वाले पूर्व सांसद शरद यादव का सरकारी बं

चिराग के बाद अब सड़क पर आए शरद यादव, चर्चा में आई ये तस्वीर
First Bihar
2 मिनट

DESK: एलजेपी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल (LJD) का विलय करने वाले पूर्व सांसद शरद यादव का सरकारी बंगला 7 तुगलक रोड खाली कराया जा रहा है। इस दौरान एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रणब मुखर्जी के साथ शरद यादव दिख रहे हैं। ये तस्वीर घर के बाहर ऐसी ही पड़ी हुई है, जिसकी चर्चा अब तेज़ हो गई है। 


चिराग के बाद अब सड़क पर आए शरद यादव, चर्चा में आई ये तस्वीर

आपको बता दें कि आरजेडी नेता शरद यादव को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली का सरकारी बंगला खाली करने के लिए 31 मई तक समय दिया था। दिल्ली हाई कोर्ट के मुताबिक़ 30 मार्च तक उन्हें अपना आवास खाली कर देना था। हालांकि शरद यादव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि अभी उनकी तबियत खराब है और उनके पास कोई दूसरा आवास भी नहीं है। इसके बाद कोर्ट ने उनसे यह लिखित हलफनामा देने को कहा था कि वह 31 मई तक बंगला खाली कर देंगे। 



गौरतलब है कि पिछले दिनों एलजेपी (LJPR) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से भी दिल्ली स्थित 12 जनपथ सरकारी आवास खाली कराया गया था। इस दौरान उनके पिता रामविलास पासवान की तस्वीर को भी बाहर फेंक दिया गया था। इस पर चिराग ने नाराज़गी जताई थी। अब शरद यादव का भी सरकारी आवास खाली किया जा रहा है। 




टैग्स