ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

चिराग का नीतीश पर गहरा तंज, कहा - नेताओं और मंत्रियों के जेब में जा रहा अवैध शराब का पैसा

PATNA : बिहार में आगामी 5 दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों द्वारा कल देर शाम तक जमकर प्रचार- प्रसार किया गया। इसी कड़ी

चिराग का नीतीश पर गहरा तंज, कहा -  नेताओं और मंत्रियों के जेब में जा रहा अवैध शराब का पैसा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार में आगामी 5 दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं।  इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों द्वारा कल देर शाम तक जमकर प्रचार- प्रसार किया गया।  इसी कड़ी में कल लोजपा (रामविलास ) के नेता चिराग पासवान और गोरखपुर सांसद रवि किशन द्वारा भी भाजपा के लिए चुनाव प्रचार किया गया। वहीं, इस प्रचार के बाद वापस लौटे लोजपा(रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने एक बार फिर से नीतीश कुमार को आड़े हाथ लिया है। 


बिहार में भले ही चुनाव का दौर थम गया हो, लेकिन इसके बाबजूद बयानबाजी का दौर नहीं थमा है।  इसी कड़ी में अब खुद को मोदी का हनुमान बोलने वाले चिराग पासवान ने नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला है। चिराग ने कहा है कि, बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह से फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में खुलेआम शराब बिक रहा है।  तस्कर अवैध शराब की तस्करी कर खुलेआम शराब बेच रहे हैं। 


चिराग ने कहा कि, नीतीश कुमार जी भले ही डंका पीटकर यह कहते फिरते हो कि राज्य में शराबंदी कानून लागु है, लेकिन इसके बाबजूद हर पंचायत में अवैध शराब का निर्माण हो रहा है।  आए दिन जहरीली शराब से मरने की खबरें आती है, ऐसे में यह साबित करता है की उनका यह कानून कही भी लागु नहीं है। लेकिन, इसके बाबजूद वो सिर्फ अपनी ईगो के वजह से इसे लागु किये हुए हैं। 


इसके आगे चिराग ने कहा कि, सीएम नीतीश ने शराबबंदी को ईगो का मैटर बना लिया है। बिहार में शराब की खुले आम बिक्री की जानकारी प्रशासन और सरकार को भी है, लेकिन इसके बाबजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। इसकी मुख्य वजह यह है कि, शराब से जो राजस्व पहले सरकार को सीधा मिलता था ,अब ये राजस्व कुछ नेताओं और राजनीतिक दलों की जेब में जा रहा है। माफियाओं ने पैरलर इकोनामिक सिस्टम खड़ी कर दी है।  इसका प्रमाण यह है कि जदयू के तरफ से चुनाव में भी कई जगह ऐसे प्रत्याशी खड़े होते हैं, जो शराब के धंधे से जुडे़ होते हैं। 


गौरतलब हो कि, राज्य के अंदर हाल ही में जहरीली शराब के कारण तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं महागठबंधन के कई नेता भी कल खुद शराबबंदी को असफल बताया था।  ऐसे में बैठे- बिठाये चिराग को नीतीश सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया और वो नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। चिराग ने स्पष्ट तौर से कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट उनका फ्लॉप प्रोजेक्ट है।