ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में NDA का चेहरा और नेतृत्व तय करेगी BJP, चिराग बोले- बीजेपी के फैसले के साथ है पार्टी

PATNA: एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का चेहरा या नेतृत्व कौन करेगा इसका फैसला गठबंधन के सबसे बड़े दल बीजेपी को करना है. बिह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का चेहरा या नेतृत्व कौन करेगा इसका फैसला गठबंधन के सबसे बड़े दल बीजेपी को करना है. बिहार और गठबंधन के हित में जो भी फैसला बीजेपी लेगी उसका पार्टी पूरी तरीके से उस फैसले का समर्थन करेगी. चिराग ने साफ कर दिया कि बिहार में जेडीयू की नहीं बल्कि बीजेपी की चुनाव में चलने वाली है. 


बिहार में NDA का चेहरा और नेतृत्व तय करेगी BJP, चिराग बोले- बीजेपी के फैसले के साथ है पार्टी


चिराग ने कहा कि एलजेपी ने 50 लाख नए कार्यकर्ताओं को जो जोड़ने का लक्ष्य रखा था, लेकिन कोरोना संकट के कारण पूरा नहीं कर पाई है. फिर 31 लाख नए सदस्यों को जोड़ने में कामयाब रही. 



इसके बारे में चिराग पासवान ने कहा कि पिछले साल नवम्बर में पार्टी के स्थापना दिवस पर 50 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य पार्टी ने रखा था. कोरोना के कारण 50 लाख का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया. लेकिन 31 लाख नए सदस्यों जोड़ने में पार्टी कामयाब रही. अब पार्टी पूरी तरह से नए लक्ष्यों को पूरा करने के लिए तैयार है. चिराग ने कहा कि आगामी बिहार विधान सभा का चुनाव आने वाले बिहार का भविष्य तय करेगा. बिहार1stबिहारी1stअभियान के तहत लोक जनशक्ति पार्टी का संकल्प है की बिहार को देश का सबसे विकसित राज्य बनाना है और हर क्षेत्र में बिहारी1st बने ऐसी आधारिक संरचना करनी है.