ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

छपरा शराब कांड पर बीजेपी के समर्थन में उतरे मांझी, सरकार से कर दी मुआवजे की मांग

PATNA : छपरा में जहरीली शराब कांड में मौत का आंकड़ा 53 तक पहुंच गया है। विरोधी दल बीजेपी से लेकर सहयोगी पार्टी भी नीतीश कुमार को घेर रही है। इसी कड़ी में अब पूर्व मुख्यमंत्री और हिं

छपरा शराब कांड पर बीजेपी के समर्थन में उतरे मांझी, सरकार से कर दी मुआवजे की मांग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : छपरा में जहरीली शराब कांड में मौत का आंकड़ा 53 तक पहुंच गया है। विरोधी दल बीजेपी से लेकर सहयोगी पार्टी भी नीतीश कुमार को घेर रही है। इसी कड़ी में अब पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने भी सरकार से एक मांग कर दी है। उन्होंने भी वही बात दुहराई है जो कल यानी गुरुवार को बीजेपी ने कहा था। 



दरअसल, जीतन राम मांझी ने छपरा कांड पर दुख जताते हुए कहा है कि जितने भी लोगों की मौत हुई है सरकार उन्हें मुआवजा दे। मांझी ने पहले भी शराबबंदी कानून को वापस लेने की मांग की थी। उन्होंने ताड़ी को भी नेचुरल जूस बताते हुए कहा था कि इसे भी दारु के केटेगरी में शामिल नहीं करना चाहिए। अब उन्होंने एक बार फिर से सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर दी है। 



आपको बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी गुरुवार की राज्यपाल फागू चौहान से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने ये तमाम बातें कही। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि शराबबंदी की नीति सही थी, लेकिन उसका पालन ठीक से नहीं हो जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि घटना की जांच की जाए और जो भी दोषी हैं उन्हें कड़ी सज़ा दिलाई जाए। 

टैग्स