ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

चौथी समन के बाद ED के सामने पेश होंगे केजरीवाल ? जानिए AAP नेता का क्या है पूरा प्लान

DELHI : आबकारी घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चौथी बार समन जारी कर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आज बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए

चौथी समन के बाद ED के सामने पेश होंगे केजरीवाल ? जानिए AAP नेता का क्या है पूरा प्लान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DELHI : आबकारी घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चौथी बार समन जारी कर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आज बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या केजरीवाल आज ईडी के सामने पेश होंगे या फिर उन्होंने कोई नई रणनीति तैयार कर ली है। 


दरअसल, अरविंद केजरीवाल आज आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गोवा रवाना होने वाले हैं। समन के बारे में पूछे जाने पर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने इसे 'अवैध' बताया है। वह इससे पहले तीन बार ईडी के समन को नजरअंदाज कर चुके हैं। सीएम ने कहा कि कानून के मुताबिक जो करना है वह करेंगे। ऐसे में अब आज भी अभी तक  यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि केजरीवाल इस बार भी ईडी के समन को नजरअंदाज करेंगे या नहीं। हालांकि दिल्ली के मुख्यमंत्री के आज ईडी के सामने पेश होंगे, इसकी संभावना कम नजर आ रही है।


वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , अरविंद केजरीवाल के एजेंसी के सामने आज पेश होने की संभावना नहीं है क्योंकि उनका तीन दिवसीय दौरे पर गोवा रवाना होने का कार्यक्रम है। इससे पहले केजरीवाल 11 जनवरी को गोवा के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन गणतंत्र दिवस के लिए दिल्ली की तैयारियों की निगरानी के लिए उन्होंने इसे टाल दिया था।


गौरतलब हो कि, ईडी ने पिछले की सप्ताह चौथी बार ईडी ने दिल्ली के सीएम को समन जारी किया था और 18 जनवरी को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा था। हालांकि, एक बार एक बार फिर उनके ईडी के सामने पेश न होने की संभावना है। इससे पहले दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी कहा था कि वह जो भी करेंगे कानून और कानूनी सलाहकार की सलाह के अनुसार करेंगे।